अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट के कारण हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी, मंगलवार 11 मार्च को भारतीय बाजार भी गिरावट के साथ खुल सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टैरिफ पॉलिसी के कारण डाओ जोन्स 890 अंक (2.08%) गिरकर 41,911 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 4.00% की गिरावट आई। ये 728 अंक गिरकर 17,468 पर आ गया है। SP 500 इंडेक्स में 2.70% की गिरावट आई है। मार्केट वैल्यू में 350 लाख करोड़ से अधिक की गिरावट सोमवार को SP 500 अपने 19 फरवरी के रिकॉर्ड उच्च स्तर से 8.6% नीचे बंद हुआ है। तब से इसकी मार्केट वैल्यू में 4 ट्रिलियन डॉलर (करीब 350 लाख करोड़ रुपए) से अधिक की गिरावट आई है। नैस्डैक भी अपने दिसंबर के उच्च स्तर से 10% से ज्यादा गिर चुका है। बाजार में गिरावट का कारण एशियाई बाजारों में भी गिरावट सोमवार को सेंसेक्स 217 अंक गिरकर 74,115 के स्तर पर बंद हुआ हफ्ते के पहले कारोबारी दिन कल यानी, सोमवार 10 मार्च को सेंसेक्स 217 अंक की गिरावट के साथ 74,115 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में 92 अंकों की गिरावट रही, ये 22,460 के स्तर पर बंद हुआ। रियल्टी और ऑयल एंड गैस शेयरों में सबसे ज्यादा फिसले। निफ्टी रियल्टी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स 2% नीचे बंद हुआ। सरकारी बैंकों के इंडेक्स में 1.86% की गिरावट रही। ऑटो इंडेक्स भी 1.22% फिसला। निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स सबसे ज्यादा 0.22% चढ़ा है। सेंसेक्स पर पावर ग्रिड का शेयर सबसे ज्यादा 2.85% ऊपर बंद हुआ। ————————- ये खबर भी पढ़ें… ट्रम्प बोले- भारत टैरिफ में कटौती पर सहमत: अब हमारे देश को लूटना बंद हुआ; दो दिन पहले भारत पर 100% टैरिफ की बात कही थी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार देर रात कहा, ‘भारत हमसे बहुत ज्यादा टैरिफ वसूलता है। आप भारत में कुछ भी नहीं बेच सकते। हालांकि भारत अब अपने टैरिफ में बहुत कटौती करना चाहता है, क्योंकि हम उनके किए की पोल खोल रहे हैं।’ पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… ‘आंख के बदले आंख’ की तर्ज पर टैरिफ लगाएंगे ट्रम्प: भारत को हर साल ₹61 हजार करोड़ का नुकसान, अमेरिकी सामान सस्ते हो सकते हैं अमेरिका 2 अप्रैल से भारत पर ‘आंख के बदले आंख’ की तर्ज पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाएगा। इसका मतलब यह कि भारत जितना टैरिफ अमेरिकी कंपनियों से आने वाले सामान पर लगाएगा, अमेरिका भी उतना ही टैरिफ भारतीय कंपनियों के अमेरिका जाने वाले सामान पर लगाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…