एक्ट्रेस-गौहर-खान-दूसरी-बार-बनीं-मां:बेबी-बॉय-को-दिया-जन्म,-सोशल-मीडिया-पर-फैंस-के-साथ-शेयर-की-गुड-न्यूज

गौहर खान दूसरी बार मां बन गई हैं। उन्होंने 1 सितंबर को दूसरे बेटे को जन्म दिया। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है। सेलेब्स के साथ ही उनके फैंस भी उन्हें मां बनने पर बधाई दे रहे हैं। कपल ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें लिखा है कि ऊपर वाले के आशीर्वाद से उनके घर में बेटे का जन्म हुआ है और उनका बेटा जेहान अपने छोटे भाई के आने पर बेहद खुश है। उनका बेटा 1 सितंबर को हुआ है और वे अपने दूसरे बच्चे के लिए सभी का प्यार और आशीर्वाद चाहते हैं। जैसे ही उन्होंने यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की, उनके दोस्तों और फैंस ने उन्हें शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। सिंगर नीति मोहन ने कमेंट में लिखा, हे भगवान, यह खबर सुनकर हमें बहुत खुशी हुई। आप सभी को खासकर जेहान को, ढेर सारी बधाइयां। अमायरा दस्तूर ने भी इस जोड़े को बधाई दी। इसके अलावा कई और यूजर्स ने भी बधाई संदेश भेजे हैं। पति जैद संग डांस करते हुए अनाउंस की थी प्रेग्नेंसी गौहर खान ने 10 अप्रैल को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पति जैद दरबार के साथ एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें दोनों डांस करते हुए नजर आए थे। इस दौरान गौहर ने अपने बेबी बंप को भी फ्लॉन्ट किया था। गौहर ने 2020 को जैद दरबार से की थी शादी 25 दिसंबर 2020 को गौहर और जैद ने मुंबई आईटीसी ग्रैंड मराठा होटल में निकाह किया था। गौहर और जैद के बीच 12 साल के अंतर की वजह से उस वक्त यह शादी बेहद सुर्खियों में थी। कपल की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं थी। जैद ने पहली बार गौहर को एक ग्रोसरी शॉप में देखा था, जिसके बाद उन्होंने गौहर को मैसेज करके मिलने की इच्छा जताई थी। दोनों के रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई, लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने शादी का फैसला लिया।