पंजाब में आई बाढ़ को लेकर कई पंजाबी कलाकारों ने आर्थिक और अन्य मदद का ऐलान किया है। इसी क्रम में लोकप्रिय गायक करण औजला ने भी बाढ़ प्रभावितों की मदद करने का ऐलान किया। करण औजला ने देर रात वीडियो जारी कर बताया कि वह हर संभव तरीके से पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने अपने फैन्स से भी अपील की कि वे आगे आएं और ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करें। औजला बोले- मैं जितने लायक हूं, मदद करूंगा करण औजला ने कहा- हम अपनी तरफ से जितनी मदद कर सकते हैं, उतनी मदद कर रहे हैं। हमारे साथी और मेरी टीम पंजाब में है लोगों की मदद कर रही है। खाने, धारे, दवा सहित अन्य हर तरह की मदद कर रहे हैं। मुझे जो लोग चाहते हैं और जो नहीं भी चाहते हैं, वो भी हमारे पंजाब के लिए कुछ ना कुछ मदद जरूर करें। जिससे बाढ़ पीड़ितों को मदद मिल सके। मैं जितने लायक हूं, उतनी मदद करता रहूंगा। क्योंकि जब पानी निकल जाएगा, तब असल में पता चलेगा कि नुकसान कितना हुआ है। ऐसे में हमें पानी निकलने के बाद भी वहां पर लोगों की मदद के लिए पहुंचना होगा। Post navigation सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हाथी को पिलाया झूठा पानी:वीडियो सामने आई तो ट्रोलर्स ने लगा दी क्लास, कहा- वो गणपति बप्पा का स्वरूप हैं धनश्री वर्मा ने पूर्व पति युजवेंद्र चहल पर कसा तंज:कहा- सभी स्पोर्ट्स चैनल बंद कर दिए हैं, रियलिटी शो राइज एंड फॉल में नजर आएंगी