रैपर-सिंगर-बादशाह-पहुंचे-स्वामी-प्रेमानंद-की-शरण-में:पूछा-सत्य-बोलने-से-रिश्ते-प्यार-दूर-होता-है;-संत-बोले-भगवान-साथ-देता-है

बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह वृंदावन में मशहूर संत स्वामी प्रेमानंद के आश्रम में पहुंचे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इसमें सिंगर बादशाह अपने सहयोगी के साथ स्वामी प्रेमानंद के सामने घुटनों पर बैठे हैं। इस दौरान बादशाह एकटक संत को निहारते रहे, जबकि उनकी ओर से सहयोगी ने मन की दुविधा संत के सामने रखी। पूरे समय बादशाह शांत मुद्रा में बैठे दिखे और संत की बात को एकाग्र होकर सुनते रहे। बता दें कि बादशाह का असली नाम आदित्य सिंह सिसौदिया है और उनकी जड़ें हरियाणा के करनाल जिले के गांव उचाना से जुड़ी हैं। बादशाह के गानों में उनका हरियाणा प्रेम झलकता है। उनके हिट गीत बावला में उन्होंने झज्जर के गांव डावला का जिक्र किया है। गाने के बोल हैं- झाझर ते परे नै इक रैया डावला, मेरे पिता ने जुल्म करया वर ढूंढा बावला। इस गाने को लेकर बादशाह कानूनी पचड़े में भी फंसे हैं। करनाल के कॉमर्शियल कोर्ट में केस लंबित है। स्वामी ओमानंद जी से मिलने पहुंचे रैपर बादशाह के 2 PHOTOS… अब जानिये…बादशाह की ओर से क्या सवाल पूछा गया सच बोलते ही सब हट जाते हैं-जैसे किसी ने श्राप दे दिया : वीडियो में नजर आ रहा है कि बादशाह की ओर से सहयोगी बादशाह की तरफ दोनों हाथ करके प्रेमानंद महाराज से सवाल करते हैं। कहते हैं- इंसान किसलिए आया है दुनिया में, मैं शुरू से ये मानता था कि हम सब आपस में भाई हैं और हम एक दूसरे की मदद करने के लिए आए हैं और यही जीवन है। इस दुनिया में सबको सत्य सुनने का जितनी इच्छा है, लेकिन जब सत्य बोलो तो रिश्ते दूर होते रहते है, यू नो प्यार दूर हो जाता है, लेकिन सत्य की चाह उतनी ही है। मगर, सत्य बोलते ही सब हट जाते हैं, ऐसा जैसे किसी ने श्राप दे दिया हो। और तब खत्म हो जाता है इंसान, और वह अपना कर्म भी नहीं कर पाता। प्रेमानंद ने हंसकर जवाब दिया-सत्य भगवान है : जब बादशाह के सहयोगी ने श्राप दे दिया…वाली बात बोली तो स्वामी प्रेमानंद बालसुलभ खिलखिलाकर हंस पड़े। फिर बादशाह की ओर देखकर बोले-अगर थोड़ा सा मजबूत हृदय रहे। सत्य भगवान है और उसका साथ भगवान देते हैं। संसार असत्य में लगा हुआ है और इसलिए यदि सत्य में चलोगे तो तुम्हारा पक्ष कोई लेने वाला नहीं मिलेगा, लेकिन वो पक्ष लेगा, जिसके पक्ष लेने मात्र से सब पक्षपाती बन जाएंगे।
संत ने आगे कहा-जा पर कृपा राम की होई। ता पर कृपा करहिं सब कोई। हां, थोड़ा आपको व्यवहार में कटुता मिलेगी। सत्य बोलना, सत्य में चलना… हां जब परमात्मा प्रसन्न हो जाएंगे तो सब आपको नमन करेंगे। क्योंकि सत्य को कहीं न कहीं आदर दिया जा रहा है। तभी तो लोग यहां आते हैं। आप भी तो यहां आए तो सत्य बात सुनने आए, सत्य के दर्शन करने आए। सत्य कभी असत्य नहीं हो सकता। रैपर बादशाह की जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें… हिट गाने ‘बावला’ को लेकर कानूनी विवाद में फंसे बादशाह
बादशाह अपने हिट गाने ‘बावला’ को लेकर कानूनी विवाद में भी फंसे हुए हैं। करनाल की यूनिसिस इंफोसॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने उन पर आरोप लगाया है कि गाने का काम पूरा करने और रिलीज होने के बावजूद कंपनी को पूरा भुगतान नहीं मिला।
कंपनी का दावा है कि बादशाह और उनकी एजेंसी पर करीब 2.88 करोड़ रुपए की देनदारी है। इस मामले में करनाल की कॉमर्शियल कोर्ट ने कंपनी की याचिका पर सुनवाई करते हुए पहले से जमा 1.70 करोड़ रुपए की एफडीआर (फिक्स्ड डिपॉजिट) को सुरक्षित कर लिया है। अब 16 अगस्त को आए ताजा आदेश में कोर्ट ने बादशाह को 50 लाख रुपए की अतिरिक्त एफडीआर जमा करने का निर्देश दिया है। कंपनी का दावा है कि बादशाह और उनकी एजेंसी पर करीब 2.88 करोड़ रुपए की देनदारी है। इस मामले में करनाल की कॉमर्शियल कोर्ट ने कंपनी की याचिका पर सुनवाई करते हुए पहले से जमा 1.70 करोड़ रुपए की एफडीआर (फिक्स्ड डिपॉजिट) को सुरक्षित कर लिया है। अब 16 अगस्त को आए ताजा आदेश में कोर्ट ने बादशाह को 50 लाख रुपए की अतिरिक्त एफडीआर जमा करने का निर्देश दिया है, ताकि कंपनी का बकाया सुरक्षित रहे और बादशाह बैंक से पैसा निकालकर या संपत्ति बेचकर भुगतान से बच न जाएं। पंजाब के उन दो सिंगर की कहानी, जो प्रेमानंद जी से मिल चुके… पंजाबी सिंगर बी प्राक: दूसरा बेटा खोया; पत्नी के साथ आए मिलने
प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर बी प्राक यानी प्रतीक बचन भी जब परेशानियों से जूझते हैं, तो प्रेमानंद महाराज की शरण में आते हैं। बी प्राक की शादी 2019 में मीरा से हुई थी। 2022 में बी प्राक और मीरा के दूसरे बेटे की जन्म के तुरंत बाद मौत हो गई। इसके पहले 2021 में उनके पिता का भी निधन हो गया था। इससे बी प्राक और उनकी पत्नी पूरी तरह से टूट गए थे। वह पत्नी के साथ प्रेमानंद महाराज से मिले। दंपती ने सवाल किया- एक मां बच्चे को 9 महीने गर्भ में रखती है, जन्म देती है। वो बच्चा दुनिया में सांस न ले, क्या वह इस दुनिया के लिए नहीं था? इस सवाल पर प्रेमानंद जी ने कहा था- जो विधान है, उसे आप नहीं बदल सकते। कोई पैदा होते ही मर जाता है, कोई 100 साल जीता है। लेकिन, जब तक हैं, तब तक राम हरि उच्चारण कर लें। आपको लगता है कि उस बालक ने क्या पाप किया है, वो बालक नहीं है। उसे नया कपड़ा मिला है। वो अनेक कर्मों को करते हुए शुभ-अशुभ की पोटली लिए घूम रहा है। उसे हर बार नया अवसर मिलता है। उसका संयोग बना था, लेकिन हमारे कर्म इतने नीचे थे कि मां के गर्भ से बाहर ही नहीं निकल पाए। तो चलो, अब दूसरी मां का गर्भ स्वीकार करो। प्रेमानंद जी के इस अध्यात्म का इतना असर बी प्राक पर पड़ा कि वह नई ऊर्जा से कमबैक किया। इसके बाद से बी प्राक अक्सर महाराज की शरण में आने लगे। मीका सिंह: अपनी जिंदगी को लेकर सवाल किया
पॉप सिंगर मीका सिंह की एक के बाद एक विवादों की वजह से ज्यादा चर्चा होने लगी। वह अपनी इस तरह की जिंदगी से ऊबने लगे, तो 17 अगस्त, 2024 को प्रेमानंद महाराज से मिले। मीका सिंह ने प्रेमानंद महाराज से सवाल पूछा था कि मैं ऐसे माहौल में रहता हूं, जहां भागवतिक क्षेत्र नहीं है। वहां अच्छे विचार कैसे धारण करूं, जिससे आने वाले समय में मेरे अच्छे कर्म हों। इसके लिए क्या उपाय है? इस पर प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि तुम्हें बहुत ही सावधान रहने की जरूरत पड़ेगी, तब ऐसा हो सकता है। हमारा बाहरी वातावरण जैसा होता है, वैसा हम पर प्रभाव पड़ता है। जब तक खान-पान अच्छा नहीं होगा, चरित्र पवित्र नहीं होगा, तब तक हमारे कर्म अच्छे कैसे हो सकते हैं। मीका सिंह ने प्रेमानंद महाराज से कहा कि आज साक्षात आपके दर्शन करके बहुत अच्छा लग रहा है। बस आप आशीर्वाद अपना बनाए रखें। विराट-अनुष्का समेत कई सेलेब्स जा चुके सत्संग में
बादशाह से पहले भी कई बड़े बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े नाम संत प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंच चुके हैं। हाल ही में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ सत्संग में आई थीं। क्रिकेटर विराट कोहली एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ कई बार गए हैं। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा भी पहले वृंदावन पहुंचकर आशीर्वाद ले चुके हैं। इन सितारों का संत प्रेमानंद महाराज की ओर आकर्षण इस बात का सबूत है कि शोहरत और ग्लैमर से भरी जिंदगी जीने वाले भी आंतरिक शांति और अध्यात्म की तलाश में संतों की शरण में आते हैं। ——————————— रैपर बादशाह से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…. रैपर बादशाह के ‘बावला’ गाने के भुगतान पर विवाद:कंपनी का दावा- सिंगर ने 2.88 करोड़ नहीं चुकाए, कोर्ट ने FDR जमा कराने को कहा मशूहर सिंगर-रैपर बादशाह अपने हिट गाने ‘बावला’ के भुगतान को लेकर कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। करनाल की यूनिसिस इंफोसॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने बादशाह पर आरोप लगाया है कि गाने का काम पूरा करने और रिलीज होने के बाद भी उन्हें पूरा भुगतान नहीं मिला। कंपनी का दावा है कि बादशाह और उनकी एजेंसी पर 2.88 करोड़ रुपए की देनदारी है। (पूरी खबर पढ़ें)