कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को सफल GIS प्रबंधन पर सीएम और सीएस की शाबाशी भोपाल में आयोजित हुई ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट की सफलता के एक पात्र कलेक्टर भोपाल कौशलेंद्र विक्रम सिंह भी है जो कि पिछले 2 माह से लगातार GIS की तैयारियों की दिन रात मॉनिटरिंग कर रहे थे दो दिन तक देश विदेश के VVIP’s की भोपाल में सारी व्यवस्था प्रबंधन से लेकर उनके प्रोटोकॉल का जिम्मा खुद कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह पर्सनली मॉनिटर कर रहे थे जिस कारण कोई भी असुविधा नहीं हुई। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने ऑन टोज रहकर कड़ा परिश्रम कर दिन रात एक कर GIS में जो सहभागिता की है उसको खुद सीएम और सीएस ने सराहा है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ ग्लोबल इन्वेस्टर्स की आगवानी से लेकर फेयरवेल तक किया। GIS की सफलता के लिए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने पर्सनली कलेक्टर भोपाल कौशलेंद्र विक्रम सिंह की भूरि भूरि प्रशंसा की उल्लेखनीय है कि कलेक्टर भोपाल कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने अपनी टीम के साथ पूरी ताकत लगा दी थी। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने जिस प्रकार रात को 2-2 बजे तक काम किया वह प्रशंसा के काबिल है। कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने हर छोटी से छोटी बात पर पूरा ध्यान दिया। कौशलेंद्र विक्रम सिंह की टीम के सामने यदि कोई भी बिंदु आता था तो उसे दूसरे दिन चर्चा के लिए पेंडिंग नहीं किया जाता था बल्कि तत्काल डिसाइड करके हल किया जाता था। टीम कलेक्टर द्वारा हर मेहमान का विशेष ध्यान रखा गया जिसको उद्योगपतियों द्वारा सराहा गया। राजधानी भोपाल में आयोजित दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 का सफल समापन और इस समिट ने निवेश के नए आयाम स्थापित किए हैं। भोपाल GIS में शुभंकर साबित हुआ अब तक हुई पिछली सारी इंवेस्टर समिट के रिकॉर्ड तोड़ते हुए इस बार भोपाल में संपन्न हुई GIS में कुल 30.77 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जो राज्य के आर्थिक और औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। Post navigation केंद्रीय मंत्रियों ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज सिंह चौहान का नाचते हुए वीडियो वाह रे भाजपा ये कैसे संस्कार जिसने सिरमौर बनाया उसी को भिखारी बना दिया बोले नारायण त्रिपाठी