एक्ट्रेस सनी लियोनी तीन बच्चों की मां हैं, लेकिन सनी और उनके पति डेनियल वेबर के लिए पैरेंट बनने का सफर आसान नहीं था। हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया कि परिवार बनाने के सपने तक पहुंचने से पहले उन्हें कई उतार-चढ़ाव देखने पड़े। एक्ट्रेस सोहा अली खान के पॉडकास्ट में सनी ने कहा कि शुरुआत में उनकी प्लानिंग थी कि वे करियर भी संभालें और परिवार भी। इसलिए उन्होंने सोचा कि फिलहाल बच्चा सरोगेसी के जरिए किया जाए। अमेरिका में उन्होंने अपने एग्स (अंडाणु) फ्रीज करवाए और छह एम्ब्रियो बनाए। उनमें चार लड़कियां और दो लड़के थे। सनी ने बताया कि हमने हमेशा सोचा कि पहले एक लड़की होगी, लेकिन यह कामयाब नहीं हुआ, मेडिकल दिक्कतों की वजह से चार लड़कियां चली गईं। उन्होंने कहा, ‘हमारे चार बेटियां और दो बेटे थे, लेकिन सब ठीक नहीं रहा। एक दिन सरोगेट ने कहा कि वह प्रेग्नेंट है, लेकिन बाद में पता चला कि सैक खाली है, बच्चा था ही नहीं।’” फिर हमने डॉक्टर बदल लिया और दो एम्ब्रियो, जो दो लड़के थे, मेरे पास हैं। उस समय हमने अडाप्शन के लिए भी आवेदन किया क्योंकि IVF और सरोगेसी का प्रोसेस तब निराशाजनक हो जाता है जब चीजें सही नहीं होतीं। यह बहुत लंबा प्रोसेस भी बन सकता है। मुझे एक हफ्ते के अंदर पता चल गया कि चार एम्ब्रियो जीवित नहीं रहेंगे।’” सनी ने आगे कहा, “डेनियल और मैं एक-दूसरे के लिए इमोशनल सपोर्ट थे। हमने किसी को कुछ नहीं बताया। हम पहले खुद इस समस्या को समझना चाहते थे। वह काफी सपोर्टिव हैं और हम दोनों का बच्चा होने के बारे में यही सोच था।” इन घटनाओं ने उन्हें और उनके पति को गहरा झटका दिया। सनी ने कहा, “हम सोचते थे कि क्या हमने कुछ गलत किया? क्या भगवान हमें प्यार नहीं करता? यह क्यों हो रहा है? और क्यों हम एक छोटी बच्ची को गोद नहीं ले सकते?” 2017 में सनी ने बेटी निशा को गोद लिया कठिन दौर में उन्होंने अडाप्शन का रास्ता अपनाया। बेटी निशा की याद शेयर करते हुए सनी ने कहा, “उस समय जब हम चार लड़कियां खो चुके थे, हमने अडाप्शन के लिए अप्लाई किया। हम निशा से कहते हैं कि उसने हमें चुना। उसने हमें पेरेंट्स बनाया। वह 18 महीने की थी, लेकिन एक साल की बच्ची जैसी दिखती थी। जैसे ही मैंने उसे देखा, मुझे लगा यही मेरी बच्ची है। यह कनेक्शन तुरंत हुआ।” सनी और डेनियल ने 2017 में निशा को गोद लिया। एक साल बाद सरोगेसी के जरिए उनके जुड़वां बेटे नोहा और एशर पैदा हुए। इस तरह दोनों का परिवार पूरा हुआ। इंटरव्यू में सोहा ने सनी से पूछा कि सरोगेसी में कितना खर्च हुआ। सनी ने जवाब दिया, “हमने हर हफ्ते फीस दी। उसके पति को भी छुट्टी लेने के लिए पैसे मिले। यानी, उसे उसके लिए भी पैसे मिले। हम बहुत पैसा खर्च किए। उसने एक घर खरीदा और उसकी शादी बहुत शानदार और बड़ी थी।” Post navigation पंजाब में बाढ़ प्रभावितों की मदद में आया पॉलीवुड:सिंगर सरताज ने परिवारों को राशन भेजा; रेस्क्यू टीम के साथ जुटे रहे गायक जस्सी अल्लू अर्जुन की दादी का निधन:अंतिम संस्कार के लिए मुंबई से हैदराबाद पहुंचे ‘पुष्पा’ एक्टर, राम चरण ने रद्द की ‘पेद्दी’ की शूटिंग