बॉलीवुड में हाल ही रिलीज हुई फिल्म ‘सैयारा’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इसमें अनीत पड्डा ने एक युवती का किरदार निभाया है, जो अल्जाइमर जैसी बीमारी से जूझ रही है। ये रोल उनके लिए निजी तौर पर भी जुड़ा हुआ था। हाल ही में अनीत ने द हॉलीवुड रिपोर्टर को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनके दादाजी अल्जाइमर से पीड़ित हैं। उन्होंने कहा, “मेरे दादू को अल्जाइमर है, इसलिए ये फिल्म मेरे लिए और भी इमोशनल थी। अब वो ज्यादातर बातें याद नहीं रखते, लेकिन इस कहानी पर मुझे भरोसा था क्योंकि ये कहती है कि दिमाग भूल जाता है, पर दिल कभी नहीं भूलता। ये बात मेरे दादू के लिए सच है।” अनीत ने आगे बताया,“उन्हें मेरा नाम याद नहीं रहता। बहुत कुछ याद नहीं है, लेकिन अब भी वो मुझे ‘हीरापुत’ या ‘मक्खन’ कहकर बुलाते हैं। जब मैं उनसे मिलने गई तो वो मुझे पहचानते नहीं थे, लेकिन मेरे पास बैठने में उन्हें अच्छा लगा। फिल्म रिलीज होने पर वो थिएटर नहीं जा पाए क्योंकि बिस्तर पर हैं। मेरे माता-पिता ने उन्हें वीडियो दिखाए। तब वो मुस्कुराए और बोले ‘हीरापुत’ और ‘मक्खन की मूवी’। ये मेरे लिए खास पल था।” अनीत ने इंटरव्यू में फिल्म में अपने को-स्टार अहान पांडे के साथ शुरुआती मुलाकात की याद भी शेयर की। उन्होंने कहा,“जब मैं सैयारा के लिए ऑडिशन दे रही थी, अहान मुझे माउंट मैरी चर्च ले गए। हमने मोमबत्ती जलाई। मैंने उनसे पूछा कि उन्होंने क्या विश किया। उन्होंने कहा, तुम बताओ। एक हफ्ते बाद जब मुझे कॉल आया कि रोल मिल गया है, तब अहान ने बताया कि उन्होंने यही विश किया था।” Post navigation पंजाबी कॉमेडी किंग भल्ला का भोग-अंतिम अरदास आज:चंडीगढ़ के श्री गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारा साहिब में आयोजन, बड़ी हस्तियां होंगी शामिल पंजाब में बाढ़ प्रभावितों की मदद में आया पॉलीवुड:सिंगर सरताज ने परिवारों को राशन भेजा; रेस्क्यू टीम के साथ जुटे रहे गायक जस्सी