ज्योति-सिंह-बोली-अब-सुसाइड-का-ख्याल-आता-है:पवन-सिंह-के-नाम-लिखा-लेटर-दूर-रहना-था-तो-पास-क्यों-बुलाया,-मेरा-दर्द-समझिए

भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। इस बीच पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर पति के नाम सार्वजनिक चिट्ठी लिखी है। ज्योति सिंह ने लिखा है कि, मुझे अपने ही जीवन से नफरत होते जा रही है। एक बार आप मुझसे बात कर लीजिए। मेरे कॉल मैसेज का रिप्लाई दे दीजिए। कभी तो मेरा दर्द समझिए। जब दूर ही होना था तो लोकसभा चुनाव में मुझे अपने पास क्यों बुलाया। पोस्ट के साथ ज्योति सिंह ने एक तस्वीर भी साझा की है। इस तस्वीर में पवन सिंह ज्योति सिंह को सिंदूर लगाते दिख रहे हैं। ज्योति ने क्या लिखा हू ब हू पढ़िए ‘पति श्री पवन सिंह जी, मैं आज कई महीनों से आप से कुछ पारिवारिक और राजनीतिक मुद्दों पर बात करने के लिए कोशिश करती आ रही हूं, लेकिन आपने या आपके साथ रहने वाले लोगों ने मेरे कॉल मैसेज का रिप्लाई देना शायद उचित नहीं समझा।’ ‘मैं आपसे मिलने लखनऊ तक गई। छठ के समय आप जब डिहरी में आये थे। मैं उस समय भी आपसे मिलना चाहती थी, लेकिन आपने मिलने से मना कर दिया। बोला गया कि बॉस बोल रहे हैं मिलना हो तो लखनऊ आइए।’ ज्योति सिंह ने आगे लिखा है कि, ‘पिछले 2 महीने पहले मेरे पापा जी भी आप से मिलने गए, लेकिन आपने कोई सकारात्मक रिजल्ट नहीं दिया। दुनिया का कौन सा बड़ा पाप मैंने किया है जिसकी इतनी बड़ी सजा मुझे दी जा रही हैं’।’ ‘जब दूर रहना था तो लोकसभा चुनाव में पास क्यों बुलाया’ ‘मेरे मां-बाप के इज्जत से खेलने का काम किया जा रहा हैं। जब मैं आपके लायक नहीं हूं या नहीं थी तो आपने जैसे पहले मुझसे दूरी बनाई, आप मुझे वही छोड़ देते।’ ‘मुझे झूठा आश्वासन देकर आपने लोकसभा चुनाव में अपने साथ लाकर आज जीवन की उस चोटी पर खड़ा कर दिया है कि मुझे आत्मदाह के सिवा कुछ नही सूझ रहा है।’ ‘मैं ऐसा नहीं कर सकती, क्योंकि पता है कि मैं आत्मदाह करूंगी भी तो सवाल मुझ पर और मेरे मां बाप पर उठेगा। मैंने तो अपनी पतिव्रता पत्नी का धर्म आपके साथ कदम से कदम मिला कर निभा दिया हैं। अब आपकी बारी है अपना धर्म निभाने की।’ पवन सिंह के बीजेपी में वापसी के कयास पावर स्टार पवन सिंह ने 2024 में काराकाट से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। चुनाव प्रचार में ज्योति सिंह भी शामिल हुईं थी। हालांकि, पवन सिंह ये चुनाव हार गए थे। अब यह कहा जा रहा है कि पवन सिंह भी बिहार विधान सभा का चुनाव लड़ सकते हैं। हाल ही में पवन सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरा से पूर्व सांसद आरके सिंह से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद यह चर्चा तेज हो गई कि पवन सिंह बीजेपी में फिर से शामिल हो सकते हैं। विधानसभा चुनाव लड़ने का दावा कर चुकी हैं ज्योति सिंह पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह कई दफा यह दावा कर चुकी हैं कि वो 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। वो काराकाट विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी लगातार ठोक रही हैं। हालांकि, ज्योति सिंह किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगी ये अब तक उन्होंने साफ नहीं किया है। 2018 में पवन सिंह ने की दूसरी शादी पवन सिंह की पहली शादी 2014 में नीलम सिंह से हुई थी। लेकिन शादी के एक साल बाद ही नीलम ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद 2018 में पवन सिंह ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की। हालांकि, शादी के कुछ महीनों बाद ही दोनों के रिश्तों में खटास आ गई। दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इसके बाद फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दाखिल की, लेकिन कोर्ट में काउंसिलिंग के दौरान दोनों एक साथ रहने को सहमत हो गए। इसके बाद कई तस्वीरें पवन सिंह और ज्योति सिंह की सामने आई। ————— ये खबर भी पढ़ें ‘तुम दूसरी शादी करके मुझे अपने साथ रख लो’:पवन सिंह की पत्नी ज्योति बोलीं-मुझे गैर मर्द संग नहीं जाना, वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई भी दी थी भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के रिश्ते को लेकर चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। ज्योति सिंह का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने पति से भावुक अपील की है। पूरी खबर पढ़ें