बॉलीवुड में इन दिन गणेश उत्सव की धूम है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रणवीर सिंह ‘देवा श्री गणेशा’ गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, रणवीर और दीपिका पादुकोण गुरुवार को मुंबई स्थित अंबानी परिवार के घर एंटीलिया में गणेश चतुर्थी समारोह में शामिल हुए। इसी दौरान का यह वीडियो है, जब एक्टर पूरी एनर्जी के साथ ‘देवा श्री गणेशा’ में डांस करते हुए नजर आए। रणवीर के इस डांस वीडियो पर फैंस कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ये एकमात्र कलाकार है जो सही तरीके से जश्न मनाना जानता है।, दूसरे ने लिखा, रणवीर ने दिल जीत लिया अपने डांस से। इसके अलावा कई और यूजर्स ने कमेंट्स किए हैं। इससे पहले एक और वीडियो सामने आई थी, जिसमें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने गणपति बप्पा के सामने माथा टेकते दिखा थे। इस दौरान कपल ने ट्विनिंग की थी, लेकिन रणवीर के नए लुक ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। वो कुर्ता-पायजामा और हाफ जैकेट में क्लीन शेव लुक में नजर आए। शाहरुख खान भी अपने पूरे परिवार के साथ अंबानी परिवार के घर गणेश भगवान के दर्शन करने पहुंचे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शाहरुख खान अपने परिवार के साथ गणेश उत्सव में शामिल होते नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में शाहरुख को सीढ़ियां उतरते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद वह नीता अंबानी से गर्मजोशी से मिलते हैं और दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हैं। वीडियो में आगे गौरी खान, बेटी सुहाना और बेटे अबराम भी बप्पा का आशीर्वाद लेते दिखाई देते हैं। Post navigation एक्टर विशाल और साई धनशिका ने की सगाई:15 साल की डेटिंग के बाद हुए इंगेज, पोस्ट कर लिखा- धन्य महसूस कर रहा हूं भोजपुरी सिंगर पवन सिंह पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप:बोलीं- मेरे मां-बाप की इज्जत से खेला जा रहा, आत्मदाह के अलावा कोई ऑप्शन नहीं बचा