हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार (3 मार्च) को सेंसेक्स 112 अंक गिरकर 73,085 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 5 अंकों की गिरावट रही, यह 22,119 के स्तर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स ने हरे निशान में खुलने के बाद 73,649 का डे-हाई बनाया था। यानी, ऊपरी स्तरों से बाजार में करीब 550 अंकों की गिरावट आई है। बैंक और मीडिया शेयर सबसे ज्यादा टूटे हैं। निफ्टी मीडिया इंडेक्स 1.10% और बैंक इंडेक्स 0.48% गिरकर बंद हुआ। निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा 1.26% की तेजी रही। मेटल और आईटी इंडेक्स में भी 1% से ज्यादा की तेजी रही। ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार शुक्रवार को 1414 अंक गिरा था सेंसेक्स शुक्रवार (28 फरवरी) को सेंसेक्स 1414 अंक (1.90%) की गिरावट के साथ बंद 73,198 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 420 अंक (1.86%) गिरकर 22,124 के स्तर पर बंद हुआ। BSE स्मॉल कैप में 1,028 अंक (2.33%) की गिरावट रही, यह 43,082 के स्तर पर बंद हुआ। मिड कैप में भी 853 अंक (2.16%) की गिरावट रही, ये 38,592 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में गिरावट और केवल एक (HDFC बैंक) में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 45 में गिरावट और केवल 5 में तेजी रही।