आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बांद्रा स्थित निर्माणाधीन घर के वीडियो वायरल होने के बाद एक्ट्रेस ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर अपनी प्राइवेसी को लेकर चिंता व्यक्त की थी। अब इस मामले में एक्ट्रेस पायल रोहतगी का रिएक्शन सामने आया है, जिसमें उन्होंने आलिया की आलोचना की है पायल रोहतगी ने आलिया भट्ट का पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर रीशेयर किया और लिखा कि ये प्राइवेसी का उल्लंघन नहीं है। आपका, आपके पति या किसी अन्य के साथ सेक्शुअल एक्ट प्राइवेसी का उल्लंघन है। आपके घर की लोकेशन शेयर करना प्राइवेसी का उल्लंघन नहीं है। उम्मीद है कि तुम्हें कॉमन सेंस मिले। इन्फ्लुएंसर्स सड़कों पर वीडियो बनाते हैं। उसमें बैकग्राउंड में घर होते हैं। तो फिर अपने घर में सिक्योरिटी कैमरा लगवा लो, क्योंकि वो तुम अफोर्ड कर सकती हो, पर प्लीज तर्क का इस्तेमाल करो। ये कोई हिस्ट्री नहीं, बल्कि कॉमन सेंस है। पायल के इस पोस्ट के बाद अब सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। एक ने लिखा, आजकल लोग बस ध्यान पाने के लिए कुछ भी कह देते हैं, वह एक बड़ी नफरत करने वाली है।, दूसरे ने कहा, सोचिए कितना ज्यादा असंबंधित होना पड़ता है और इंटरनेट पर किसी से इतना नफरत करना! हाय रे। इसके अलावा कई और यूजर्स ने कमेंट्स किए हैं। आलिया का बयान घर के वीडियोज वायरल होने पर आलिया ने लिखा था- मैं समझती हूं कि मुंबई जैसे शहर में जगह सीमित है। कभी-कभी आपकी खिड़की से किसी दूसरे व्यक्ति का घर दिखता है। लेकिन इससे किसी को भी प्राइवेट घर की फिल्म बनाने और उन वीडियो को ऑनलाइन डालने का अधिकार नहीं मिल जाता। हमारे घर का एक वीडियो, जो अभी भी कंस्ट्रक्शन में है। हमारी जानकारी या सहमति के बिना, कई पब्लिकेशन ने रिकॉर्ड और सर्कुलेट किया है। यह स्पष्ट रूप से निजता का उल्लंघन है और एक गंभीर सुरक्षा मुद्दा है। किसी की निजी जगह का बिना इजाजत फिल्माना या फोटोग्राफी करना कंटेंट नहीं है। यह उल्लंघन है। इसे कभी भी नॉर्मल नहीं माना जाना चाहिए। बता दें, बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का नया बंगला मुंबई के बांद्रा पश्चिम स्थित पाली हिल इलाके में है। यह इलाका बॉलीवुड सितारों के घरों के लिए मशहूर है। दिलीप कुमार, संजय दत्त जैसे दिग्गज कलाकारों के बंगले भी यहीं स्थित हैं। Post navigation पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा को समन जारी:2 सितंबर को कोर्ट में पेश होने को कहा; एडवोकेट बोले-‘सिरा’ गाने में “गुढ़ती” शब्द का इस्तेमाल अपमानजनक सुशांत के साथ ‘निशानची’ बनाना चाहते थे अनुराग कश्यप:बोले- ‘दिल बेचारा’-‘ड्राइव’ साइन करने के बाद उन्होंने मेरे मैसेज का जवाब देना बंद किया