सोने-चांदी के दाम में सोमवार (3 मार्च) को तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 264 रुपए महंगा होकर 85,320 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 28 फरवरी को सोना 85,056 रुपए पर था। 19 फरवरी को इसने ₹86,733 का ऑलटाइम हाई बनाया था, तब से यह 1,713 रुपए गिरा है। वहीं एक किलो चांदी आज 918 रुपए महंगी होकर 94,398 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। शुक्रवार को चांदी का भाव ₹93,480 प्रति किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को ₹99,151 प्रति किलो का हाई बनाया था। तब से अब तक इसमें ₹5,498 की कमी आई है। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत 4 महानगरों में सोने की कीमत 1 जनवरी से अब तक सोना 9,158 रुपए महंगा हुआ इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 9,158 महंगा हुआ है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 8,381 रुपए बढ़कर 94,398 रुपए पर पहुंच गया है। पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। 2025 में 9,158 रुपए महंगा हुआ सोना सोर्स: इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन इस साल 90 हजार रुपए तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती और जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे भी गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 90 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। Post navigation निफ्टी में लगातार 10वें दिन गिरावट:ये 36 अंक गिरकर 22,082 पर बंद, सेंसेक्स में 96 अंक की गिरावट रही; बैंकिंग शेयर चढ़े IRCTC और IRFC को नवरत्न का दर्जा मिला:सरकारी मंजूरी के बिना ₹1,000 करोड़ तक निवेश कर पाएंगी, निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी