बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने इस बार भी अपने घर में गणपति बप्पा की स्थापना की है। गणेशोत्सव के मौके पर बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। उन्होंने बताया कि पहली बार 28 साल पहले घर में गणेश जी को लाने का अनुभव आज भी उन्हें याद है। सोनू बोले, “मैं अंधेरी स्टेशन से बाइक पर बप्पा को लेने गया था। उस समय बस यही प्रार्थना की थी कि जिस सफर में निकले, उसमें बप्पा का साथ कभी न छूटे। आज जब मैं आप लोगों के साथ खड़ा हूं, तो लगता है बप्पा से मांगी दुआ कबूल हुई।” सोनू ने कहा कि बप्पा विघ्नहर्ता हैं, जो हमेशा रास्ता दिखाते हैं और परेशानियां दूर कर देते हैं। जब उनसे पूछा गया कि अगर उन्हें बप्पा से कोई सुपरपावर चाहिए तो वह क्या होगी, तो सोनू ने कहा, “मैं चाहता हूं बप्पा हर किसी को शक्ति दें जिससे देश-दुनिया की मुश्किलें खत्म हो सकें।” मोदक खाने पर सोनू ने कहा, “फिटनेस के बीच में मोदक खाने के बारे में नहीं सोचता क्योंकि इसमें भगवान का आशीर्वाद होता है। ” पत्नी सोनाली संभालती हैं सारी गणेशोत्सव की तैयारियां घर में गणेशोत्सव की तैयारियों को लेकर उन्होंने बताया कि बप्पा की स्थापना से लेकर प्रसाद बनाने और ड्रेस के चयन तक सारी जिम्मेदारी उनकी पत्नी सोनाली संभालती हैं। सोनू बोले, “वह हर चीज इतनी अच्छी तरह करती हैं कि मुझे कोई टेंशन नहीं रहती।” सोनू सूद के करियर की बात करें तो उन्हें खासतौर पर नेगेटिव रोल्स के लिए पहचान मिली। 2004 में ‘युवा’ और 2005 में ‘आशिक बनाया आपने’ जैसी फिल्मों से पहचान बढ़ी। इसके बाद उन्होंने ‘जोधा-अकबर’ (2008) और ‘दबंग’ (2010) में काम किया। ‘दबंग’ में विलेन छेदी सिंह का रोल उन्हें बॉलीवुड में मजबूत जगह दिला गया। तेलुगु फिल्म ‘अरुंधति’ (2009) के लिए उन्हें नंदी अवॉर्ड और फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। ‘जुलाई’ (2012) में भी उनके अभिनय की खूब सराहना हुई। इसके अलावा ‘शूटआउट एट वडाला’ (2013), ‘आर…राजकुमार’ (2013), ‘हैप्पी न्यू ईयर’ (2014), ‘कुंग फू योगा’ (2017) और ‘सिंबा’ (2018) उनकी फिल्मों में शामिल हैं। 2016 में उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी “शक्ति सागर प्रॉडक्शंस” शुरू की। फिल्मों के साथ-साथ सोनू सूद अपने मानवीय कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं और उन्हें यूनाइटेड नेशन्स द्वारा सम्मानित किया गया। Post navigation बिग बॉस-19: गौरव खन्ना को जीशान कादरी ने कहा जाहिल:3 कटोरी दाल खाने पर हुआ जमकर झगड़ा, बसीर अली ने भी सुनाई खरी-खोटी साउथ एक्ट्रेस लक्ष्मी मेनन पर लगे किडनैपिंग-मारपीट के आरोप:दोस्तों की गिरफ्तारी के बाद फरार हुईं, आरोप- पार्टी में बहस के बाद जबरदस्ती कार में बंद कर पीटा