यूट्यूबर बलराज ने हाल ही में इन्फ्लुएंसर और बिग बॉस कंटेस्टेंट तान्या मित्तल को लेकर कई बड़े बयान दिए। एक वीडियो में बलराज ने कहा कि तान्या अपने आपको स्प्रिचुअलिटी और धर्म से जुड़ा हुआ बताती हैं, लेकिन उनका असली आचरण इससे मेल नहीं खाता। तान्या के कथित एक्स बॉयफ्रेंड बलराज ने साफ कहा कि तान्या से उनकी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई क्योंकि उन्हें फेक लोग बिल्कुल पसंद नहीं। बलराज ने कहा कि तान्या अक्सर दिखावे की बातें करती हैं। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वह चांदी के बर्तनों में पानी पीने और सोने की थाली में खाना खाने जैसी बातें करती हैं, जबकि असल में साधारण बोतल और गिलास से भी पानी पीती रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक तरफ वह स्प्रिचुअलिटी की बातें करती हैं और दूसरी तरफ 4 बॉयफ्रेंड बनाने की बात करती हैं। तान्या स्टाफ के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करती हैं: बलराज बलराज ने कहा कि तान्या अपने स्टाफ के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करतीं हैं और अपनी इमेज बनाने के लिए दिखावे का सहारा लेती हैं। बलराज ने यह भी कहा कि तान्या ने पहले खुद को उनका बड़ा फैन बताया था और अपनी प्रोफाइल पर उनके वीडियो भी डाले थे। बलराज ने अपने वीडियो में कहा कि उनका मकसद किसी की बेइज्जती करना नहीं है, बल्कि सच्चाई सामने लाना है। उन्होंने कहा, “धर्म को धंधा मत बनाइए। स्प्रिचुअलिटी एक बहुत ही पवित्र एहसास है, इसे सस्ता और गंदा न करें।” असलियत दिखाओ, वर्ना दर्शक सब पहचान जाते हैं: बलराज बलराज ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ भी दिखाना आसान है क्योंकि इसमें पैसा नहीं लगता, लेकिन असली सम्मान और लोगों का विश्वास पाने के लिए ईमानदारी जरूरी है। उन्होंने यह भी इशारा किया कि वृंदावन में हुए कुछ वाकये केवल उन्हें और तान्या को ही पता हैं, जिनसे उनकी असलियत उजागर होती है। बलराज ने तान्या को दो टूक संदेश देते हुए कहा कि अगर आप असलियत में रहोगी तो अच्छा रहेगा, वर्ना दर्शक सब कुछ पहचानते हैं। फेक पर्सनैलिटी से लोग धोखा नहीं खाएंगे। Post navigation संजय दत्त से क्या नाराज हैं बेटी त्रिशाला?:लिखा- खून का रिश्ता होने पर भी हर किसी को जिंदगी में जगह देना जरूरी नहीं मिमिक्री आर्टिस्ट पर भड़के सुनील शेट्टी:कहा- इतनी घटिया मिमिक्री कभी नहीं देखी, मैं मर्द की तरह बोलता हूं, आप बच्चे की तरह बोल रहे हो