मंत्री प्रहलाद पटेल के विवादित बयान के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को आक्रोश प्रकट किया। श्योपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने जय स्तंभ चौक पर मंत्री का पुतला दहन किया। जिला अध्यक्ष अतुल चौहान ने कहा कि मंत्री पटेल ने मध्य प्रदेश की जनता का अपमान किया है। उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वालों को भिखारी कहा है। कांग्रेस ने इस बयान की निंदा करते हुए मंत्री से इस्तीफे की मांग की है। विरोध प्रदर्शन में दौलतराम गुप्ता, राहुल चौहान, चीनी कुरैशी और लक्ष्मी शिवहरे समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए।