बुरहानपुर के इंदौर-इच्छापुर हाईवे स्थित असीरगढ़ गांव में मुगलकालीन सोने के सिक्के निकलने की अफवाह फैली। इसके बाद इसका एक वीडियो सामने आया। जहां रात यहां काफी संख्या में लोग एक खेत में खुदाई करते दिखे। यहां कई में लोग टॉर्च की रोशनी में छलना, गेती, फावड़ा, तगारी लेकर पहुंचे थे। हालांकि इसकी जानकारी मिलने पर रात करीब ढाई बजे डायल हंड्रेड और निंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें कोई नहीं मिला। गौरतलब है कि करीब 5 माह पहले भी यहां इसी तरह की अफवाह फैलने पर लोगों ने मुगलकालीन सोने के सिक्कों की तलाश में खुदाई की थी। एक खेत में कईं जगह गड्ढे कर दिए गए थे। इसे लेकर निंबोला थाना प्रभारी राहुल कांबले ने कहा कि यह महज एक अफवाह है। करीब पांच माह पहले भी एक बार यहां लोग पहुंचे थे। कल रात ढाई बजे डायल हंड्रेड और निंबोला पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। आज भी जांच के लिए टीम को भेजा गया है, लेकिन कोई नहीं मिला। देर रात यह वीडियो वायरल होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। ये वीडियो कल रात का है या पुराना पुलिस ने इसकी भी पुष्टि नहीं की है। निंबोला थाना प्रभारी राहुल कांबले का कहना है कि अब वहां स्थायी रूप से डायल हंड्रेड का पाइंट लगा दिया जाएगा ताकि लोग जमा न हो पाए। आमजन से अपील है कि ऐसी किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं दें। जो लोग इस तरह का भ्रम फैला रहे हैं उनके खिलाफ पुलिस अब सख्ती के साथ कार्रवाई करेगी, क्योंकि पिछले पांच माह से यही अफवाह चल रही है। मामले जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 5 महीने पहले भी फैली थी खुदाई में मुगलकालीन सिक्के मिलने की अफवाह इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर असीरगढ़ के पास इन दिनों नेशनल हाईवे के लिए खुदाई का काम चल रहा है। इस दौरान मुगलकालीन सिक्के निकलने की अफवाह चल रही है। बताया जा रहा है कि रात के समय कुछ लोग टॉर्च लेकर सिक्के ढूंढने की कोशिश में जुटे थे और कुछ लोगों ने एक खेत में जगह-जगह गड्ढे भी कर दिए थे। दो दिन पहले सिक्के निकलने की सूचना मिलने पर निंबोला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची थी, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। पढ़ें पूरी खबर Post navigation मंत्री प्रहलाद पटेल के बयान के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:बुरहानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका, पुलिस ने पानी डालकर रोका जैन समाज इंदौर का मोदीजी की नसिया में आयोजन:मुनि आदित्य सागरजी की मौजूदगी में 7 मार्च से भक्तामर महाविधान, विशेष पूजन और प्रवचन होंगे