धार के पीएम एक्सीलेंस महाविद्यालय में परीक्षा फॉर्म के लिए अप्रूवल करवाने विद्यार्थियों की लंबी लाइन लग रही हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए कॉलेज स्टाफ अप्रूवल प्रक्रिया में तेजी ला रहा है। महाविद्यालय में बीए, बीकॉम और बीएससी के तीनों वर्षों में कुल 5 हजार 900 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। इनमें से अब तक 3 हजार 800 विद्यार्थियों ने अप्रूवल करवा लिया है। बीए प्रथम वर्ष के 2 हजार 600 विद्यार्थियों में से 2 हजार 78 ने अप्रूवल ले लिया है। द्वितीय वर्ष के 1 हजार 900 में से 519 और तृतीय वर्ष के 1 हजार 400 में से 1 हजार 112 विद्यार्थियों ने अप्रूवल हो गया है। फाइनल ईयर की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होंगी
प्राइवेट विद्यार्थियों की भी अप्रूवल प्रक्रिया चल रही है। तीनों वर्षों के कुल 591 प्राइवेट विद्यार्थियों का अप्रूवल पूरा हो चुका है। फाइनल ईयर की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होंगी। प्रथम वर्ष की परीक्षा 6 मई को प्रस्तावित है। अप्रूवल के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश पत्र
नियमित विद्यार्थियों को फीस दो किस्तों में जमा करने की सुविधा है। पहली किस्त की जानकारी कॉलेज को देने के बाद ही परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति मिलेगी। अप्रूवल के बिना प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा। महाविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना अप्रूवल के कोई विद्यार्थी परीक्षा में नहीं बैठ सकेगा।