पंजाबी-सिंगर-मनकीरत-औलख-को-मिली-धमकी:विदेशी-नंबर-से-मोबाइल-पर-आया-मैसेज;-लिखा-तैयारी-कर-ले-बेटे,-तेरा-टाइम-आ-गया

पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को एक बार फिर धमकी मिली है। उन्हें एक विदेशी नंबर से मैसेज आया, जिसमें सिंगर और उनके परिवार को धमकी दी गई है। सिंगर की ओर से पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी गई है। हालांकि इस मामले में पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। गौरतलब है कि सिंगर को पहले से ही पुलिस सुरक्षा मिली हुई है। ये मिला मैसेज… सिंगर मनकीरत औलख को जो मैसेज आया है, उसमें पंजाबी में लिखा हुआ। इसमें साफ कहा गया है कि उसे मारा जाएगा। मैसेज में लिखा है कि तैयारी कर ले बेटे, तेरा टाइम आ गया, चाहे तेरी पत्नी हो या चाहे तेरा बच्चा हो, हमे कोई फर्क नहीं पड़ता है। बेटा तेरा नंबर लगाना है। यह न समझना कि तुझे कोई धमकी में कोई मजाक किया गया है। नंबर लगाना है बेटे कैसे लगता है। देखते चल बेटे अब तेरे साथ क्या क्या होता है। पंजाबी सिंगर को किया गया मैसेज पंजाबी में है, पढ़ें… 2022 गैंगस्टर दविंदर बंबीहा ग्रुप ने दी थी धमकी मनकीरत औलख मोहाली के सेक्टर-71 स्थित होम लैंड हाइट में परिवार सहित रहते हैं। वह एक तरफ जहां वह सिंगिंग लाइन में सक्रिय है। वही समाज सेवा के क्षेत्रों में भी सहयोग करते है। उन्हें साल 2022 गैंगस्टर दविंदर बंबीहा ग्रुप ने फेसबुक पर जान से मारने की धमकी दी है। इतना ही नहीं पोस्ट में यह भी लिखा है कि केवल 10 मिनट का फर्क रहा, वर्ना स्वर्ग सिधार जाता। जैसे ही यह मामला सामने आया है तो इसके बाद मोहाली पुलिस हरकत में आ गई थी। साथ ही उन्हें सिक्योरिटी दी गई थी। 2021 में दोस्त की मोहाली में हुई थी हत्या मनकीरत औलख, यूथ अकाली नेता विक्की मिंडूखेड़ा का करीबी माना जाता है। 7 अगस्त 2021 को मोहाली के सेक्टर-71 में कार सवार युवकों ने विक्की की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में इसी 27 जून को गैंगस्टर अजय उर्फ सनी उर्फ लेफ्टी, सज्जन उर्फ भोलू और अनिल बाठ को उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई। साथ ही उन पर दो-दो लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया हम इस न्यूज को अपडेट कर रहे हैं…