इंदौर सराफा बाजार में बुधवार को चांदी के भाव में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। ज्वेलर्स की मजबूत मांग और सप्लाई की कमी के चलते चांदी चौरसा के भाव में 900 रुपए की तेजी आई। यह बढ़कर 97,500 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। ग्राहकों की कम मांग के कारण सोना केडबरी मंगलवार के बंद भाव 88,200 रुपए प्रति दस ग्राम पर ही स्थिर रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा पारस्परिक टैरिफ की पुष्टि से डॉलर मजबूत हुआ है। यह टैरिफ 2 अप्रैल से लागू होंगे। इससे व्यापार तनाव बढ़ने की आशंका है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के बीच निवेशक डॉलर को सुरक्षित निवेश मान रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की तेजी जारी है। कॉमेक्स में सोना वायदा 9 डॉलर बढ़कर 2,919 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा। चांदी वायदा 54 सेंट की बढ़त के साथ 32.32 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। चीन की वार्षिक बैठक में स्टीमुलस पैकेज पर निर्णय की संभावना से भी चांदी को समर्थन मिला है। उज्जैन में सोना केडबरी 88,300 रुपए और चांदी पाट 97,700 रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। घरेलु मांग का दबाव बढ़ने से चना कांटा और काबुली के दाम बढ़े बुधवार को चने की कीमतों में सुधार रहा। चना कांटा 100 रुपए सुधरकर 5700-5900 नया विशाल 5550-5650 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। काबुली चने में भी घरेलू मांग का दबाव बढ़ने के साथ आवक के प्रेशर कम होने से भाव में तेजी रही। बुधवार को काबुली चना कंटेनर में करीब 100-150 रुपए ऊंचा बोला गया। काबुली चने में निर्यातकों की मांग भी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। काबुली चने में निर्यातकों की मांग भी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है, जिससे आगे काबुली चने में और सुधार की स्थिति बन सकती है। चना की औसत उपज दर में भी 10 वर्षीय औसत के मुकाबले जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई। तुवर दाल में ग्राहकी का सपोर्ट नहीं मिलने और मिलों में स्टॉक अच्छा होने से दाल में करीब 200 रुपए की गिरावट रही। उड़द दाल और उड़द मोगर में भी मांग का दबाव अच्छी रहने से उड़द मोगर में 100 रुपए, उड़द दाल में 200 रुपए की तेजी दर्ज की गई। कंटेनर में डॉलर चना 42/44 10850, 44/46 10600, 50/52 9600, 58/60 8600 60/62 8500 रुपए प्रति क्विंटल रहे। छावनी दलहन-
चना कांटा नया 5700-5900
डंकी चना 5000-5100
नया विशाल 5550-5650
मसूर 6050-6100
तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 7100-7200
महाराष्ट्र लाल 7000-7200
कर्नाटक 7200-7300
नई निमाड़ी 6500-6900
मूंग 8100-8200 एवरेज 7000-7500
मूंग बोल्ड बारिश 8000-8400
उड़द बेस्ट 8000-8200
उड़द मीडियम 6000-7500 हलका 3000-5000 रुपए प्रति क्विटंल रहे। दालों के दाम-
चना दाल 7600-7700 मीडियम 7800-7900 बेस्ट 8000-8100
मसूर दाल 7450-7550 बेस्ट 7650-7750
मूंग दाल 9400-9500 बेस्ट 9600-9700
मूंग मोगर 10000-10100 बेस्ट 10200-10400
तुवर दाल 8600-8700 मीडियम 9800-9900 बेस्ट 10800-11000
ए. बेस्ट 11900-12000
ब्रांडेड व्हाइटरोज तुवर दाल नई 12300
उड़द दाल 8900-9100 बेस्ट 9200-9500
उड़द मोगर 10300-10400 बेस्ट 10600-10700 रु. प्रति क्विंटल। इंदौर चावल भाव-
बासमती (921) 10500-11500, तिबार 9000-10000, बासमती दुबार पोनिया 8000-8500, मिनी दुबार 7000-7500, मोगरा 4500-6500, बासमती सेला 6500-9000 कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7000, दुबराज 4000-4500, परमल 3400-3500, हंसा सेला 3500-3700, हंसा सफेद 2900-3100, पोहा 4500-5100 रु. क्विंटल। सोयाबीन तेल में होली पूर्व की पूछताछ बढ़ने से सुधार
होली त्योहार नजदीक आने के कारण सोया तेल में लोकल के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की पूछताछ बाजार में आने लगी है जबकि सप्लाई कुछ टाइट होने के कारण भाव में सुधार रहा। सोयबीन तेल इंदौर सुधरकर 1290-1295 और पाम तेल 1420 रुपये प्रित दस किलो बोला गया। इधर, सोयाबीन की आवक मंडियों में बराबर बनी हुई है, प्लांटों की सोयाबीन खरीदी में रुचि कम है, जिससे सोयाबीन के दाम लगातार नीचे की और जा रही है। सोयाबीन 4100, सरसों निमाड़ी (बारीक) 5700-5800 रायडा 5500-5600 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बताए गए। लूज तेल-
मूंगफली तेल इंदौर 1400-1420
मुंबई मूंगफली तेल 1440
इंदौर सोयाबीन तेल रिफाइंड 1290-1295
इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1225-1230
इंदौर पाम 1420
मुंबई सोया रिफाइंड 1325
मुंबई पाम तेल 1360
राजकोट तेलिया 2250
गुजरात लूज 1375, कपास्या तेल इंदौर 1285 रुपये प्रति दस किलो। प्लांट सोयाबीन भाव-
इंदौर: अवि उज्जैन 4050 बेतूल ऑयल सतना 4125 बेतूल ऑयल 4160 धानुका सोया नीमच 4100, धीरेंद्र सोया नीमच 4110, दिव्य ज्योति 4010 गुजरात अंबुजा, मंदसौर 3950 हरिओम रिफाइनरी अमृत मंदसौर 4000, केएन एग्री इटारसी 4000, आइडिया लक्ष्मी देवास 4000, केपी साल्वेक्स निवाड़ी 4010, खंडवा ऑयल 4050, मित्तल सोया देवास 4025, एमएस साल्वेंक्स नीमच 4100 नीमच प्रोटीन 410 पतंजलि फूड 4010, प्रकाश पीथमपुर 4080 प्रेस्ट्रीज ग्रुप देवास 4040, रामा फास्फेट, धरमपुरी 3970, राम जानकी एग्रीट्रेड, देवास 4050, आरएच सॉल्वेक्स सिवनी 4125, सांवरिया इटारसी 4100, सोनिका बायोकेम, मंडीदीप 4075, सालासर हरदा 4111 सूर्या फूड मंदसौर 4050 वर्धमान सॉल्वेंट अंबिका, कालापीपल 4050 विप्पी सोया देवास 4060 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे। कपास्या खली- (60 किलो भरती) इंदौर 1800 देवास 1800 उज्जैन 1800 खंडवा 1775, बुरहानपुर 1775, अकोला 2575 रुपए। सांगली-निजामाबाद में नई हल्दी की आवक बढ़ी, दाम घटने शुरू
हल्दी उत्पादक केंद्र सांगली-निजामाबाद में नई हल्दी की आवक धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। पिछले सीजन के मुकाबले हल्दी की खेती का रकबा बढ़कर 3.30 लाख हेक्टेयर हो गया है। हालांकि, बेमौसम बारिश से उत्पादकता में वृद्धि सीमित होने की उम्मीद है। पिछले साल कुल उत्पादन 10.75 लाख टन था, लेकिन नांदेड़ जैसे प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में छोटे प्रकंदों और फसल सड़न की समस्या के कारण उत्पादकता में 10-15 फीसदी की मंदी का अनुमान है। जैसे-जैसे कटाई तेज होगी, उत्पादन घाटे पर और स्पष्टता आएगी। उत्पादन संबंधी चिंताओं के बावजूद, प्रकंदों की धीमी वृद्धि और कम उपज अनुमानों के कारण कीमतों में बड़ी मंदी की स्थिति नहीं बन पा रही है। इंदौर में फिलहाल हल्दी में कारोबार सुस्त बना हुआ है, जबकि आवक का दबाव बढ़ने से भाव में नरमी रही। बुधवार को हल्दी में करीब 10 रुपये प्रति किलो की मंदी दर्ज की गई। हल्दी निजामाबाद घटकर 150 से 200, हल्दी सांगली 250 से 255 रुपए प्रति किलो रह गई। पूजन सामग्री-
देशी कपूर 700 से 710, पूजा बादाम 115 से 125, बेस्ट 220 से 230, पूजा सुपारी 425 से 450, अरीठा 180 रुपये। केसर 155 से 191, रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7450 रुपए। फलाहारी-
साबूदाना सच्चामोती एगमार्क (500) 5940, एगमार्क (500 ग्राम) 6070 साबूदाना चक्र एगमार्क 5950, गोपाल लूज (25 किलो) 5400, कुकरीजाकी मोरधन (500 ग्राम)- 9300 रुपये। रायलरतन साबूदाना (1 किलो) 5600, व लूज 5100, (रजिस्ट्र) (1 किलो) 5500 व (500 ग्राम) 5560, लूज 5000 पोहा एक किलो 5700 मोरधन 8500, सिंघाड़ा नया 165-170 पुराना 150-155 रुपये। मसाले-
कालीमिर्च 675 से 680, मिनिमटर 695 से 725, मटरदाना 750 से 775, हल्दी निजामाबाद 150 से 200, हल्दी सांगली 250 से 255, जीरा 245 से 255, मीडियम 260 से 275, बेस्ट 290 से 300, सौंफ मोटी 100 से 125, बेस्ट 240 से 285, एक्सट्रा बेस्ट 310 से 350, बारीक 280 से 325, लौंग चालू 770 से 780 बेस्ट 810 से 820, दालचीनी 250 से 255, बेस्ट 265, जायफल 750 से 775, बेस्ट 800 से 820, जावत्री 1675 से 1775, बेस्ट 1875 से 1900, बड़ी इलायची 1850 से 1950, बेस्ट 2050 से 2250, पत्थरफूल 350 से 425, बेस्ट 470 से 475, बाद्यान फूल 415 से 440, बेस्ट 525, शाहजीरा खर 375 से 390, ग्रीन 875 से 885, तेजपान 480 से 500, नागकेसर 925, सौंठ 270 से 325, धोली मूसली 2175 से 2200, हींग 751- 3450, पाउच में 10 ग्राम 3530, 121- 50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, पावडर 875 से 925, हरी इलायची 2900 से 3000, मीडियम 3150 से 3300, बेस्ट 3400 से 3400, एक्सट्रा बेस्ट 3500 रुपए।