IMG 20250208 WA0062

“सांस्कृतिक, साहित्यिक केंद्र के रूप में विकसित होंगे गीता भवन “

“कैबिनेट ने नगरीय विकास एवं आवास विभाग की गीता भवन स्थापना योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत पांच साल में प्रदेश के सभी 413 नगरीय निकाय में गीता भवनों की स्थापना की जाएगी। यह योजना पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप, हायब्रिड एनुइटी मॉडल, सेवा शुल्क मॉडल के तहत लागू की जायेगी।
“योजना पर पांच साल में 1,351 करोड़ से 2,875 करोड़ रुपए तक खर्च आने की संभावना है। गीता भवन सांस्कृतिक, साहित्यिक और सामाजिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में विकसित किए जाएंगे। गीता भवनों को धार्मिक ग्रंथ, साहित्यिक पुस्तकों के साथ सर्वसुलभ वैचारिक अध्ययन केंद्र के रूप में स्थापित किया जाएगा। 5 लाख जनसंख्या वाले शहरों में 1,500 की क्षमता वाले और 5 लाख से कम जनसंख्या वाले शहरों में 1,000 की क्षमता वाले ऑडिटोरियम बनेंगे।”