पहाड़ों में हुई बर्फबारी से भोपाल समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अचानक ठंड बढ़ गई है। भोपाल में 36 किमी/घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलीं। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री गिरकर 10.6 डिग्री पर आ गया। यह सामान्य से 4.8 डिग्री कम रहा। दूसरी ओर, बुधवार को दिन का तापमान 26.9 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार के मुकाबले इसमें 4.1 डिग्री की गिरावट हुई। 15 वर्षों में यह चौथी बार है, जब मार्च के पहले हफ्ते में राजगढ़, गुना, भोपाल में शीतलहर और कोल्ड डे जैसे हालात बने। भोपाल में 18 दिन बाद पारा 11 डिग्री से नीचे आया। इससे पहले 15 फरवरी को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से कम था। भोपाल में 18 दिन बाद पारा 11 डिग्री से नीचे आया प्रदेशभर में तापमान में 60 तक की गिरावट… राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा। 7.6 डिग्री की गिरावट हुई। यह सामान्य से 6.5 डिग्री कम है। गुना में 9.8 डिग्री रहा। इसमें 7.8 डिग्री कमी आई। प्रदेशभर में तापमान में 0.5 डिग्री से लेकर 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। सिस्टम गुजरते ही तापमान नीचे आया… मौसम वैज्ञानिक प्रमेंद्र कुमार रैकवार ने बताया कि उत्तर भारत में पहुंचे वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी हुई। जब यह सिस्टम वहां से गुजर गया, तब वहां बर्फ पिघली। यहां से चली बर्फीली हवा से उत्तर के मैदानी इलाके ठंडे हुए। इस रूट से एंट्री; कश्मीर घाटी में बर्फबारी हुई। बर्फ पिघलने के बाद वहां से जम्मू, दिल्ली, आगरा, ग्वालियर होती हुई मप्र में बर्फीली हवा आई। आगे क्या… डिप्टी डायरेक्टर डॉ. दिव्या ई सुरेंद्रन ने बताया कि गुरुवार को भी ऐसा ही मौसम रह सकता है। फिर हवा का रुख बदलने से दिन और रात के तापमान में 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। Post navigation BKI-ISI terrorist arrested in joint UP STF and Punjab Police operation कार शोरूम के पास के भवन में हादसा:एंटीक वस्तुओं के शोरूम में आग, निगम ने टैंकर भेजे, लेकिन पंप खराब थे तो आग बुझा नहीं सके