शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा 16 साल से शादी के बंधन में हैं। इस दौरान तमाम उतार-चढ़ाव में दोनों बखूबी एक-दूसरे का साथ दिया है। साल 2009 में शादी करने से पहले दोनों रिलेशनशिप में भी रहे थे। इस रिश्ते की पहल राज कुंद्रा की तरफ से की गई थी। हाल ही में एक इंटरव्यू में राज ने बताया कि जब वो शिल्पा को प्रपोज करने गए तो उन्होंने उनके सामने भारत न छोड़ने की शर्त रख दी थी। भारती टीवी को दिए इंटरव्यू में उस वक्त को याद करते हुए राज कहते हैं- ‘उसने साफ कह दिया था मैं किसी विदेशी या किसी एनआरआई से शादी नहीं कर रही हूं। मुझे भारत में ही रहना है, मैं यहां से नहीं जा सकती।’ भारती टीवी पर पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए राज बताते हैं वो साल 2007 में वो दुबई चले गए और वहां अपना बिजनेस स्थापित किया। इसी दौरान उनकी मुलाकात ब्रिटेन में शिल्पा शेट्टी से हुई। उन्होंने उस वक्त तुरंत ही लोकप्रिय रियलिटी शो, बिग ब्रदर सीजन 5 जीता था। शिल्पा की मैनेजर उनके एक करीबी दोस्त की दोस्त थीं। इस तरह दोनों पहली बार मिले। राज कहते हैं- ‘बातचीत करते हुए हमारी अच्छी बनती थी। तभी मैंने उसे रिझाना शुरू किया। वो डेढ़ साल से शूटिंग कर रही थी।मैं भी पक गया था। उस समय कहा जाता था कि शादी के बाद हीरोइन का फिल्मी करियर खत्म हो जाता है। शायद अब चीजें बदल गई हैं। इसलिए मैंने उनसे कहा कि वे प्रोड्यूसर या डायरेक्टर से पूछें कि फिल्म बनेगी या नहीं? वरना मैं वापस चला जाऊंगा।’ फिर राज प्रपोजल का किस्सा बताते हैं कि जब शादी की बात आई तब शिल्पा ने साफ कर दिया था कि वो भारत में रहना और शादी करना चाहती हैं। उस वक्त उनके पास भारत में कोई संपत्ति नहीं थी। ऐसे में उन्होंने ने अपने एक फेमस रियल एस्टेट एजेंट दोस्त को फोन किया। उनके दोस्त ने राज को बताया कि वे मुंबई के जुहू में अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा के सामने एक सात मंजिला अपार्टमेंट बना रहे हैं। ऐसे में राज ने बिना फ्लैट देखे ही सातवीं मंजिल खरीद ली। फ्लैट लेने के बाद उन्होंने शिल्पा को बताया कि उन्होंने उनके लिए एक फ्लैट खरीद लिया और शादी के लिए प्रपोज कर दिया। शिल्पा ने शादी के लिए हामी भर दी। राज कहते हैं- ‘मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता था। मैं कहीं से भी काम कर सकता था, इसलिए यह कोई बड़ी बात नहीं था। अब दिल आ गया था तो मुझे पूरी कोशिश करनी पड़ी। मैंने उससे वादा किया कि मैं उसे कभी भारत छोड़ने के लिए मजबूर नहीं करूंगा। हम सिर्फ़ छुट्टियां मनाने जाते थे। वह भारत की बेटी है, इसलिए हम यहीं रहेंगे।’ Post navigation TMKOC में 17 साल बाद हुई नई फैमिली की एंट्री:प्रोड्यूसर असित मोदी ने गोकुलधाम में किया स्वागत, हर सदस्य का परिचय भी कराया रैपर बादशाह के ‘बावला’ गाने के भुगतान पर विवाद:कंपनी का दावा- सिंगर ने 2.88 करोड़ नहीं चुकाए, कोर्ट ने FDR जमा कराने को कहा