शाजापुर के रविदास कॉलोनी में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया है। मकान मालिक के उज्जैन जाने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घर से एलसीडी टीवी, चांदी के जेवरात, बर्तन और नकदी समेत करीब 54,700 रुपए का माल चोरी कर लिया गया। पीड़ित ने बताया कि वह मजदूरी का काम करती हैं। 21 फरवरी को दोपहर 3 बजे वह अपने पति और बच्चों के साथ उज्जैन गई थी। 4 मार्च को सुबह करीब 8 बजे कॉलोनी में रहने वाली चंदा बाई ने फोन कर बताया कि उनके घर का ताला टूटा है। इसके बाद पीड़िता ने अपने भाइयों सुरेश और शैलेंद्र को मौके पर भेजा। दोनों ने देखा कि घर का ताला टूटा था और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। चोरी में 32 इंच की एलसीडी टीवी, पीतल के बर्तन, गैस सिलेंडर, चांदी की बिछुड़ी, कड़े, चूड़ियां और 6 सिक्के चोरी हो गए। इसके अलावा घर में रखे 15,000 रुपए की नकदी भी चोर ले गए। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं इस मामले में बुधवा को लालघाटी थाना प्रभारी अर्जुन मुजाल्दे ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्दी ही इस मामले में खुलासा किया जाएगा। Post navigation कायदी पंचायत के सरपंच के समर्थन में आए ग्रामीण:कलेक्टर से कहा- विकास कार्य रोकना चाहते हैं उपसरपंच और पंच Laughter Chefs 2’s Samarth Jurel opens up about his per-day earnings for Udaariyaan