अपूर्वा-पर-एक्स-बॉयफ्रेंड-ने-लगाए-धोखा-देने-के-आरोप:कहा-अब-बकवास-की-तो-रसीदें-दिखा-दूंगा,-तुम-अपना-घर-कलेश-से-चलाओ,-झूठ-बोलना-बंद-करो

रेबल किड नाम से मशहूर इन्फ्लूएंसर अपूर्वा मुखिजा पर एक्स बॉयफ्रेंड उत्सव दहिया ने धोखा देने के आरोप लगाए और जमकर लताड़ा। उत्सव ने उनके लिए एक गाना बनाया, जिसकी लिरिक्स के जरिए उन्होंने बताया है कि वेलेंटाइन्स डे से पहले अपूर्वा ने उनके साथ दोबारा रिलेशनशिप में आने की रिक्वेस्ट की थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। बाद में उन्हें समझ आया कि उस समय अपूर्वा का शो सैडी ट्राइंग टू बी बैडी रिलीज होने वाला था, जिसकी पब्लिसिटी के लिए वो रिलेशनशिप ठीक करने का ढोंग कर रही थीं। उत्सव ने ये भी बताया है कि रिलेशनशिप में रहते हुए अपूर्वा ने उन्हें चीट किया और अय्याशियां कीं। सॉन्ग के साथ उत्सव ने कैप्शन में लिखा है, ‘अब अगर कोई और बकवास करी तो मैं सीधा रसीदें निकालुंगा। झूठ फैलाकर दया हासिल करने और झूठी कहानियां बनाकर कंटेंट बनाकर ऑनलाइन किसी का कैरेक्टर खराब करने की कोशिश मत करना। ज्यादा फॉलोअर्स होना ये हक नहीं देता कि आप गुस्से में लोगों को भड़का कर किसी पर भीड़ छोड़ दें।’ आगे उत्सव ने लिखा है, ‘जब मुझे तुम्हारी कही हुई बातों की वजह से धोखेबाज और अत्याचारी बताकर बदनाम किया जा रहा था, मैंने तुमसे और तुम्हारी एजेंसी से संपर्क किया था, इस उम्मीद में कि नफरत से निपटने का कोई रास्ता मिलेगा। लेकिन मुझे जवाब मिला, “तुम कुछ नहीं हो, तुम्हें तो शुक्र मनाना चाहिए कि तुम्हें उसके साथ डेट करने का मौका मिला।” तो अब उसी ‘कुछ नहीं’ की तरफ से एक मैसेज- तुमने अपनी पूरी कोशिश कर ली (और मानता हूं, आसान नहीं था), लेकिन मैं आज भी यहां हूं, अब भी खड़ा हूं।’ ‘इससे तुम्हें एक बात समझ आ जानी चाहिए, तुम्हारे बड़े नंबर सिर्फ एक ऐप तक सीमित हैं। इसके बाहर एक असली और उससे कहीं बड़ी दुनिया है, जहां न झूठ चलता है, न कलेश। सच को ‘फॉलोअर्स’ की जरूरत नहीं होती, वो अपने आप खड़ा रहता है। तो तुम अपना घर कलेश से चलाओ, लेकिन किसी के बारे में झूठ बोलना बंद करो। बाकियों को उनकी जिंदगी में ढंग का काम करने दो। ग्रो अप किड।’ बताते चलें कि अपूर्वा मुखिजा और उत्सव दहिया कुछ सालों से रिलेशनशिप में थे, लेकिन इसी साल की शुरुआत में दोनों ने ब्रेकअप अनाउंस कर दिया था। इसके बाद अपूर्वा कई मौकों पर बिना उत्सव का नाम लिए उन पर धोखा देने और अब्यूज करने के आरोप लगा चुकी हैं। कुछ समय पहले ही अपूर्वा ने उन्हें घटिया कहा था। उत्सव ने अपने गाने में ये भी बताया है कि जब उन्होंने अपूर्वा से पूछा कि उन्होंने घटिया क्यों कहा, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि ये सब धंधा है मेरा। उत्सव की पोस्ट आने के बाद अब फैंस अपूर्वा के जवाब का इंतजार कर रहे हैं।