न्यूयॉर्क-में-दिलजीत-दोसांझ-फैंस-से-मिले:अमेरिकी-अधिकारी-अनाउंसमेंट-कर-बोले-पंजाबी-आ-गए-ओए,-हाथ-माथे-पर-लगा-धन्यवाद-किया

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ न्यूयॉर्क टूर पर हैं। इस दौरान वह सड़कों पर घूमते हुए स्थानीय पुलिस के सामने आए। पुलिस में बैठे एक पंजाबी अधिकारी ने उन्हें देख अनाउंस किया, “पंजाबी आ गए ओए,” जिस पर दिलजीत दोसांझ ने रुककर उनसे बातचीत की। सफेद जैकेट और जींस में दिलजीत दोसांझ अपने फैंस से भी मिले। एक फैन ने उनका हाथ पकड़ने की कोशिश की, तो दिलजीत ने उसे माथे से लगाया। दिलजीत ने इस भावुक पल का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर साझा किया। पुलिस और फैंस दोनों ने बताया कि वे दिलजीत के बड़े फैन हैं और उनके स्टाइल में उन्हें रोकना मजेदार अनुभव रहा। भावुक हुआ फैन बोला- आप शान हो हमारी
पुलिस वालों के साथ वीडियो के अलावा दिलजीत ने अपने एक अन्य भारतीय फैन की वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो मे फैन उनका हाथ पकड़ता है और दिलजीत उस हाथ को अपने माथे पर लगाते हैं। फैन कहता है- आप हमारी शान हो। सत श्री अकाल सर, आज हमारा दिल खुश हो गया। वाहे गुरु ने मेरा ये सपना पूरा कर दिया। आप आगे बढ़ते रहिए, हमारा प्यार हमेशा आपके साथ रहेगा। जिसके बाद दिलजीत दोसांझ ने सिर झुका हाथ जोड़ अपने फैन का धन्यवाद किया। भारत में चाहे फिल्म रिलीज ना हो, विदेश में प्यार पा रहे दोसांझ
गौरतलब है कि दिलजीत दोसांझ की पंजाबी फिल्म सरदार जी-3 चाहे, एक पंजाबी चेहरे हानिया आमिर, के कारण विवादों में रही और भारत में रिलीज ना हो सकी। लेकिन, इस फिल्म ने विदेश में करोड़ों का कारोबार किया है। ये फिल्म बाक्स ऑफिस पर 70 करोड़ के पार हो चुकी है। दिलजीत दोसांझ के फैंस आज भी भारत में इस फिल्म को देखना चाहते हैं। बॉर्डर-2 में जल्द दिखेंगे दिलजीत
बॉर्डर-2 में दिलजीत एक बार फिर दिखेगे। इस फिल्म में वे जिस एयरफोर्स अफसर का रोल कर रहे, वह फ्लाइंग अफसर शहीद निर्मलजीत सिंह सेखों हैं। शहीद सेखों पंजाब में लुधियाना के छोटे से गांव इसेवाल के रहने वाले हैं। वह एयरफोर्स के इकलौते परमवीर चक्र विजेता हैं। 1971 की भारत-पाक जंग में उन्होंने पाकिस्तान के 6 फाइटर जेट को अकेले ही वापस खदेड़ दिया था। इनमें से 2 को उन्होंने मार भी गिराया। इसी दौरान वे शहीद हो गए थे। तब उनकी शादी को महज 6 महीने की ही टाइम हुआ था।