इंदौर के प्रसिद्ध खजराना मंदिर के वरिष्ठ मुख्य पुजारी पं. मोहन भट्ट का बुधवार दोपहर 3 बजे निधन हो गया। वे स्वर्गीय पं. भालचंद भट्ट के छोटे भाई थे, जो पहले मंदिर के मुख्य पुजारी थे। पं. मोहन भट्ट के पुत्र पंडित पुनीत भट्ट भी खजराना मंदिर में पुजारी हैं। खजराना मुक्तिधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से मंदिर परिवार और श्रद्धालुओं में शोक छा गया है। शवयात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन, खजराना गांव और शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए। शुक्रवार 7 मार्च को शोक बैठक खजराना गणेश मंदिर परिसर स्थित प्रवचन हॉल में शाम को 5 से 6 बजे तक रखी गई है। पं. मोहन भट्ट के शोकाकुल परिवार में पुत्र पुनीत भट्ट, पौत्र उदित, भतीजे विनीत, सुमित, धर्मेंद्र, अशोक, जयदेव, सतपाल, उमेश, पार्थ, ओशो, शिवम्, अनमोल, विकास व्यास, नवीन नागर, सार्थक, विराट, अर्व एवं समस्त पुजारी भट्ट परिवार शामिल हैं। Post navigation विधायकों से बोले सीएम-बजट सत्र में पूरी तैयारी से पहुंचें:डॉ. यादव ने 4 पाइंट में समझाया एजेंडा, वर्चुअल मीटिंग में नहीं जुड़े कई एमएलए ग्वालियर में फिल्मी स्टाइल में जेब काटी:बदमाश ने बुजुर्ग के ₹50 हजार उड़ाए; बेटा दौड़ता रह गया, चोर साथी संग फरार