2025-की-सबसे-बड़ी-भर्ती-के-आवेदन-कल-से:सीनियर-टीचर-के-6500-पद;-जानिए-किस-सब्जेक्ट-में-कितने-पद,-कब-होगा-एग्जाम

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से साल 2025 की अब तक की सबसे बड़ी भर्ती में कल से आवेदन शुरू होंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग में सीनियर टीचर के 10 विषयों के लिए 6,500 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन प्रक्रिया 19 अगस्त से शुरू होकर 17 सितंबर तक चलेगी। परीक्षा जुलाई 2026 में प्रस्तावित है। इस साल RPSC ने पहले भी कई भर्तियां निकाली थीं। इनमें आयुर्वेद व्याख्याता (9 पद), डिप्टी कमांडेंट (4 पद), जूनियर केमिस्ट (13 पद) और सहायक विद्युत निरीक्षक (9 पद), आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में सहायक सांख्यिकी अधिकारी के (64) शामिल हैं। इन 5 भर्तियों का आवेदन प्रोसेस पूरा हो चुका है। फिलहाल 4 भर्तियों के लिए आवेदन प्रोसेस जारी है, जिसमें प्राध्यापक-कोच के 3225 पद, कृषि विभाग में सहायक कृषि अभियंता के 281, पशु चिकित्सा अधिकारी (वेटरनरी ऑफिसर) के 1100, उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर के 1015 पद शामिल हैं। RPSC सीनियर टीचर भर्ती: आयु सीमा और छूट संबंधी जानकारी सीनियर टीचर के पदों पर चयन लिखित परीक्षा से होगा। परीक्षा में MCQ टाइप के प्रश्न होंगे। यह ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से ली जा सकती है। परीक्षा जुलाई 2026 में होगी। सेलेब्स आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। (अधिक जानकारी के लिए यहां करें क्लिक) RPSC की इन 4 भर्तियों में आवेदन प्रोसेस जारी