एक्ट्रेस-ऋचा-शर्मा-की-कहानी:करियर-के-पीक-पर-संजय-दत्त-ने-की-शादी,-फिर-बीमारी-के-चलते-32-साल-की-उम्र-में-हुआ-निधन

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त आज अपनी पत्नी मान्यता दत्त और जुड़वां बच्चों इकरा और शहरान के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं, लेकिन बहुत लोग नहीं जानते कि मान्यता उनकी तीसरी पत्नी हैं। संजय की दूसरी शादी 1998 में मॉडल और एयर होस्टेस रह चुकीं रिया पिल्लई से हुई थी। यह रिश्ता करीब दस साल तक चला और 2008 में खत्म हो गया। वहीं संजय की पहली शादी एक्ट्रेस ऋचा शर्मा से हुई थी। बता दें कि ऋचा का जन्म 1964 में भारत में ही हुआ था। हालांकि, परिवार उनके जन्म के बाद जल्द ही न्यूयॉर्क चला गया। ऋचा एक्टर देव आनंद की बड़ी फैन थीं। न्यूयॉर्क में उनसे मुलाकात भी हुई। उन्होंने देव आनंद से कहा कि वो फिल्मों में काम करना चाहती हैं। उस समय ऋचा केवल 13-14 साल की थीं। देव आनंद ने उन्हें समझाया कि अभी सही समय नहीं है। उन्होंने वादा किया कि जब सही समय होगा, तो उन्हें लॉन्च करेंगे। ऋचा शर्मा की फिल्मों में एंट्री 1985 में देव आनंद की फिल्म ‘हम नौजवान बनी’ से ऋचा लॉन्च हुई थींं। उसी फिल्म से एक्ट्रेस तब्बू ने भी डेब्यू किया था। संजय दत्त से मुलाकात और शादी संजय दत्त जब अपने करियर के पीक पर थे तब ऋचा से उनकी नजदीकियां बढ़ीं। फिर 1987 में दोनों की शादी हो गई। एक साल बाद उनकी बेटी त्रिशाला का जन्म हुआ। शादी और बेटी के जन्म के बाद खुशियां ज्यादा दिन नहीं टिक सकीं। शादी के कुछ दिन बाद ही ऋचा को ब्रेन ट्यूमर हो गया। उनका इलाज कराया गया, लेकिन 1996 में महज 32 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।