विदिशा में खनिज विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। खनिज अधिकारी मेहताब सिंह रावत के नेतृत्व में टीम ने पठारी क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण किया। ग्राम पटरा में टीम को बड़ी मात्रा में अवैध खनन मिला। यहां फर्शी पत्थर का अवैध खनन पाया गया। पोकलेन मशीन की मदद से लगभग दो ट्रक पत्थर को नष्ट किया गया। तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त विभाग ने तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी जब्त किया। पहला आईशर ट्रैक्टर (MP 17 AB 8818) खंडा पत्थर ले जा रहा था। दूसरा पावर टेक ट्रैक्टर (MP 08 AB 5988) पत्थर चीरा और तीसरा पॉवर टैक ट्रैक्टर (MP-07AA-B0639) गिट्टी-चूरी का अवैध परिवहन कर रहा था। सभी वाहनों को पठारी थाने में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ मध्यप्रदेश खनिज नियम 2022 के तहत कार्रवाई की जाएगी। मामला कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। Post navigation सेवानिवृत्त कर्मचारियों की नियुक्ति पर सवाल:वित्त विभाग ने खाद्य विभाग को पत्र लिखकर जांच के दिए निर्देश देवास में सट्टेबाजी का भंडाफोड़:पांच आरोपी गिरफ्तार, 22 हजार रुपए और तीन मोबाइल जब्त