संजय-दत्त-ने-फोड़ी-मटकी:अनुपम-खेर-से-लेकर-कंगना-रनोट-ने-दी-जन्माष्टमी-की-शुभकामनाएं,-भगवान-कृष्ण-की-भक्ति-में-लीन-दिखीं-मौनी-रॉय

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर फिल्म और टीवी जगत से कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को शुभकामनाएं दीं। अनुपम खेर बधाई देते हुए लिखा, आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बहुत बहुत बधाई! जगत मुरारी जी आप सभी को सुख, संपत्ति और शांति प्रदान करें! जय श्री कृष्ण! एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने भी एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, “हैप्पी जन्माष्टमी।” टीवी एक्टर करणवीर मेहरा ने इस मौके पर फैंस को शुभकामनाएं देते हुए अपने पोस्ट में लिखा, “हैप्पी जन्माष्टमी।” एक्ट्रेस मौनी रॉय ने जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस दोनों की शुभकामनाएं एक साथ दीं। मौनी ने लिखा, राधे राधे। आप सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं। स्वतंत्रता दिवस की भी शुभकामनाएं। जय हिंद। साथ ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मौनी रॉय अपने दोस्तों संग मंदिर पहुंचीं और भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया। उन्होंने दोस्तों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और खुद को प्यार से ‘गोपी’ कहा। मौनी पूजा करने के बाद भागवत का पहला अध्याय पढ़ती नजर आईं। वहीं, एक्ट्रेस कंगना रनोट ने भी त्योहार की बधाई दी। संजय दत्त ने मटकी फोड़ी वहीं, मुंबई में एक्टर संजय दत्त दही हांडी उत्सव में शामिल हुए और फैंस के साथ इस त्योहार का जश्न मनाया। गौरतलब है कि दही हांडी उत्सव जन्माष्टमी पर पूरे भारत में बड़े उत्साह से मनाया जाता है। यह भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित है। धार्मिक मान्यता है कि श्रीकृष्ण को मक्खन बेहद प्रिय था, लेकिन मां यशोदा और गांव की महिलाएं इसे उनसे छिपा देती थीं। तब कृष्ण अपने साथियों के साथ ऊंचाई पर लटकी मटकी फोड़कर माखन खाते थे। इसी परंपरा को दही हांडी के रूप में निभाया जाता है। इस उत्सव में दूध, दही, मक्खन और शहद से भरी मटकी को ऊंचाई पर बांधा जाता है। फिर ‘गोविंदा’ की टीमें मानव पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ती हैं। महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे, ठाणे और गुजरात समेत मथुरा-वृंदावन की गलियों में दही हांडी की धूम देखने को मिलती है।