बुरहानपुर के बहादरपुर में एक कॉलोनाइजर द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई बाउंड्रीवाल को प्रशासन ने हटा दिया है। शिव समाधा कॉलोनी के निर्माता ने खसरा नंबर 603 पर यह अतिक्रमण किया था। एसडीएम पल्लवी पुराणिक और तहसीलदार प्रवीण ओहरिया बुधवार को अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जमीन की नपती करवाई। इसके बाद जेसीबी की मदद से अवैध बाउंड्रीवाल को तोड़ दिया गया। उल्लंघन पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी एसडीएम पुराणिक ने बताया कि बहादरपुर रोड पर खसरा नंबर 602 में कॉलोनी स्थित है। शिकायत मिलने पर जांच की गई। राजस्व विभाग की टीम अब कॉलोनी के सभी दस्तावेजों की जांच कर रही है। टीएनसीपी और कलेक्टर कार्यालय से मिली अनुमतियों की भी पड़ताल की जा रही है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Post navigation NASA achieves a milestone with the first-ever use of GPS signals on the Moon मऊगंज में 370 शीशी कफ सिरप जब्त:पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा, एक फरार; एनडीपीएस एक्ट में केस