हरियाणा के यूट्यूबर अरमान मलिक की दो शादियों का मामला इन दिनों सुर्खियों में है। केस अदालत तक पहुंच चुका है। अब इस मामले में अरमान मलिक ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इसी मुद्दे पर एक वीडियो और पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें वह एक नामी वकील से शादियों को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। अरमान ने वकील को कहा कि वह हिंदू समाज से आते हैं। उन्होंने पहले पायल से शादी की, और पायल की सहमति से कृतिका से विवाह कर लिया। “क्या इस मुद्दे पर मेरे खिलाफ पूरे हिंदुस्तान में कोई भी शिकायत कर सकता है, या सिर्फ पायल ही शिकायत कर सकती है?” इस पर वकील ने जवाब दिया कि इस मामले में केवल उनकी पत्नी पायल ही उनके खिलाफ द्विविवाह (बिगैमी) का मामला दर्ज कर सकती है, अन्य कोई व्यक्ति शिकायत नहीं कर सकता। हालांकि वकील ने यह भी कहा कि हिंदू कानून के अनुसार, एक हिंदू व्यक्ति एक समय में केवल एक ही शादी कर सकता है। यह गैरकानूनी तब भी बनता है, जब पत्नी को इस पर आपत्ति हो। ऐसे शुरू हुआ था यह विवाद दरअसल, कुछ दिन अरमान की पत्नी बिग बॉस फेम 3 का पायल का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह काली माता की ड्रेसेज में नजर आई थी। इसके बाद मामला थाने पहुंचा। सनातन धर्म के लोगों ने कहा कि इससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची। फिर अरमान मलिक और उनकी पत्नी काली माता मंदिर पटियाला, मोहाली और हरिद्वार में जाकर पश्चाताप किया। धार्मिक सजा तक पूरी की। इसी बीच पटियाला अदालत में एक वकील ने अरमान मलिक के खिलाफ याचिका दाखिल की है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने दो नहीं बल्कि चार शादियां की हैं, जो हिंदू धर्म के खिलाफ है। इस मामले में 2 सितंबर को सुनवाई होगी। अदालत ने अरमान मलिक और उसकी दोनों पत्नियों को तलब किया है। वीडियो में दो प्वाइंट पर है फोकस 1. इसी बीच, अरमान मलिक ने अपने ब्लॉग में यह मुद्दा उठाया है। मीडिया में आई खबरों और वकील से हुई बातचीत का वीडियो भी शेयर किया है। इसमें शादी की शिकायत करने की बात कही। जिसका जवाब वकील ने दिया कि केवल पत्नी ही कर सकती है। हालांकि वकील इतना जरूर कहते है कि हिंदू लॉ में एक से ज्यादा शादी का प्रावधान नहीं है। 2. वकील कहते है कि लव जिहाद एक्चुअल में चीज भी है, ऐसा नहीं है कि यह मौजूद नहीं है। लेकिन हर रिश्ते को लव जिहाद से नहीं जोड़ना चाहिए। जहां लव जिहाद है, वहां इसे मानना चाहिए, और जहां नहीं है, वहां इसे मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। अगर कोई मुस्लिम लड़का और हिंदू लड़की शादी करके पूरी जिंदगी अच्छे से गुजार रहे हैं, तो इसमें कोई दिक्कत नहीं है। वकील ने उदाहरण देते हुए कहा कि उनके एक अच्छे दोस्त की शादी मुस्लिम लड़की से हुई है और उनका रिश्ता अच्छा चल रहा है। अरमान मलिक ने उस वीडियो में उदाहरण के लिए शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी, सैफ और करीना, अमीर खान और उनकी पत्नी फोटो का प्रयोग किया था। जिनके धर्म अलग होने की वजह से भी रिश्ते अच्छे चल रह है। यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी फैमिली से जुड़े 5 विवाद… बिग बॉस में दिए बयान पर ट्रोल हुए यूट्यूबर अरमान मलिक ने 21 जून 2024 को शुरू हुए ‘बिग बॉस OTT 3’ में अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका मलिक के साथ एंट्री की। तीनों ने दावा किया कि वे एक ही छत के नीचे प्यार और तालमेल के साथ रहते हैं। हालांकि, उनकी एंट्री के बाद सोशल मीडिया पर उन पर बहुविवाह को बढ़ावा देने के आरोप लगे, जिसके चलते उन्हें भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। बिग बॉस कंटेस्टेंट विशाल पांडे को थप्पड़ मारा 7 जुलाई 2024 को ‘बिग बॉस OTT 3’ के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में अरमान मलिक ने कंटेस्टेंट विशाल पांडे को थप्पड़ मार दिया। यह विवाद तब शुरू हुआ जब पायल ने दावा किया कि विशाल ने उनकी दूसरी पत्नी कृतिका के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद अरमान ने गुस्से में आकर विशाल को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना के बाद दर्शकों ने अरमान के व्यवहार पर सवाल उठाए। बच्चों की केयरटेकर से तीसरी शादी की अफवाह अक्टूबर 2024 में सोशल मीडिया पर अफवाहें फैली कि अरमान मलिक ने अपनी बच्चों की केयरटेकर लक्ष (लक्ष्य) से तीसरी शादी कर ली है। यह विवाद तब उभरा जब लक्ष ने अपने हाथों पर मेहंदी से “संदीप” (अरमान का असली नाम) लिखा हुआ एक वीडियो साझा किया और करवा चौथ पर उनके साथ एक वीडियो बनाया। बाद में अरमान, पायल और कृतिका ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया। हरिद्वार में एक अन्य यूट्यूबर से मारपीट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवंबर 2024 में अरमान मलिक पर हरिद्वार में एक अन्य यूट्यूबर सौरभ के साथ मारपीट करने का आरोप लगा। विवाद तब शुरू हुआ जब सौरभ ने अपने यूट्यूब चैनल पर अरमान के परिवार के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी वाला एक रोस्ट वीडियो अपलोड किया। नाराज अरमान अपने साथियों के साथ सौरभ के घर पहुंचे और वहां हंगामा और मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी बुलाकर समझौता करवाया, लेकिन यह घटना सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में रही। पायल मलिक का मां काली वीडियो विवाद जुलाई 2025 में अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक ने मां काली के स्वरूप में एक वीडियो बनाया, जिसे हिंदू संगठनों ने सनातन धर्म का अपमान बताया। इसके बाद पायल और अरमान को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। पायल ने पटियाला के काली माता मंदिर में जाकर माफी मांगी और मोहाली के एक मंदिर में 7 दिन की सेवा की सजा स्वीकार की। अरमान ने भी शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय सचिव से फोन पर माफी मांगी और कहा कि उनका इरादा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। Post navigation शोले के 50 साल, जावेद अख्तर बोले:स्क्रिप्ट में नहीं था मल्टीस्टारर प्लान, किरदार बनते चले गए; असल एंडिंग के साथ री-रिलीज होने पर हूं ‘बॉर्डर 2’ का पहला पोस्टर आया सामने:सेना की वर्दी में दिखे सनी देओल, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म