मंत्री प्रहलाद पटेल के विवादित बयान के विरोध में प्रदेशभर में कांग्रेस ने बड़ा आंदोलन शुरू किया है। बैतूल जिले में पार्टी ने चरणबद्ध विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई है। कांग्रेस 6 मार्च को सभी ब्लॉक स्तर पर मंत्री का पुतला दहन करेगी। इसमें ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। 8 मार्च को जिला मुख्यालयों पर धरना होगा। इसमें जिला प्रभारी, सह-प्रभारी, पूर्व विधायक और विधानसभा प्रत्याशी शामिल होंगे। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मंत्री से इस्तीफे की मांग की जाएगी। 10 मार्च को भोपाल प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन 10 मार्च को भोपाल में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन होगा। इसका आयोजन मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस करेगी। 11 से 15 मार्च तक कांग्रेस के विभिन्न मोर्चा संगठन, विभागीय मंत्रियों को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय ने बैतूल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता को भिखारी बता रही है। वहीं भाजपा जो वोट के लिए नतमस्तक होती है। पूर्व विधायक निलय डागा ने कहा कि भाजपा नेता सत्ता के नशे में हैं। बैतूल जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के हक और अधिकारों के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ेगी। यह रहे उपस्थित इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमन्त वागद्रे, पूर्व विधायक निलय डागा, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम, संभागीय प्रवक्ता हेमन्त पगारिया, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष अनुराग मिश्रा, जिला प्रवक्ता मोनू वाघ, जिला आईटी सेल अध्यक्ष अतुल शर्मा, शहर अध्यक्ष मोनू बड़ोनिया, राजेश गावण्डे, सरफराज खान, राजा सोनी उपस्थित थे। Post navigation Meghan Markle called ‘insufferable’ as she corrects Mindy Kaling on Netflix show: ‘You know I’m Sussex now’ वरिष्ठ नागरिकों की गायन प्रतिभा उभारने का प्रयास:इंदौर में ‘वॉइस ऑफ सीनियर्स-7’ के पहले ऑडिशन में 90 प्रतिभागियों ने दी प्रस्तुति