सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कुली 14 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हुई। डायरेक्टर लोकेश कनागराज की इस फिल्म के रिलीज होते ही तमिलनाडु और देश के कई हिस्सों में त्योहार जैसा माहौल बन गया। सुबह से ही फैंस सिनेमा हॉल के बाहर जमा हो गए। उनके हाथों में ढोल, बैनर, फुलझड़ियां और दूध के बर्तन थे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुए वीडियो में लोग ढोल की थाप पर नाचते, चीयर करते और रजनीकांत के बड़े पोस्टर पर फूल माला डालते नजर आए। कई जगह दूध से अभिषेक भी किया गया, जिसमें फैंस ने सुपरस्टार के बड़े पोस्टर पर दूध डाला। थिएटर के अंदर भी उत्साह जारी रहा। रजनीकांत के एंट्री सीन में कई लोग फिल्म बीच में रोककर तालियां बजाने लगे। लोग गलियारों में नाचे, झंडे लहराए और पोस्टर दिखाकर खुश हुए। वीडियो में लोग एसकेलेटर पर भी नाचते नजर आए। फिल्म कुली को कलानिधि मरन की सन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। इसमें रजनीकांत के अलावा नागार्जुन, उपेंद्र, सौबिन शाहीर, सत्यराज, श्रुति हासन, रीबा मोनिका जॉन, जूनियर एमजीआर और मोनिशा ब्लेस्सी हैं। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने फिल्म में कैमियो किया है। शुरुआती बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताती हैं कि कुली अपने कारोबार की उम्मीदों पर खरा उतर रही है। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले वीकेंड में 100 करोड़ रुपए कमाएगी। पहले दिन ही 12 लाख से ज्यादा टिकट बिक गए। Post navigation दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया मूवी ‘मां जाया’ का पोस्टर:लिखा- जिम्मी ने दिया फिल्म में मौका; नहीं तो एक्टिंग करियर शुरू ना होता मूवी रिव्यू- वॉर 2:ऋतिक-एनटीआर का इंटरनेशनल लेवल एक्शन दमदार, लेकिन लंबी ड्यूरेशन और कमजोर कहानी से असर फीका