तेरे यार नूं दबण नूं फिरदे सी.. फेम पंजाबी सिंगर आर नेत और गायिका गुरलेज अख्तर मुश्किल में आ गए हैं। उनके गाने 315 मामले में पुलिस शिकायत हुई थी। अब इसमें सिंगर आर नेत और गायिका गुरलेज को 16 अगस्त को पुलिस ने 12 बजे जालंधर पुलिस कमिश्नर के दफ्तर में तलब किया है। इसको लेकर अरविंद सिंह की तरफ से शिकायत की गई थी, जो कि पंजाब बीजेपी के नेता हैं। पुलिस को दी शिकायत में उठाए ये दो पॉइंट… इस मामले को लेकर जालंधर के रहने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब ट्रेड सेल के डिप्टी कनवीनर अरविंद सिंह ने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को औपचारिक शिकायत पत्र भेजा है। उन्होंने दो पॉइंट उठाए थे। 1. ऐसे गीत जो पंजाब में हिंसा, अवैध हथियारों की संस्कृति और अपराध को बढ़ावा देते हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। 2. 315 जैसे गीत पंजाब सरकार द्वारा तय की गई आचार संहिता की सीधी अवहेलना करते हैं और युवाओं को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। इस प्रकार के गाने न केवल समाज में डर और हिंसा का माहौल बनाते हैं, बल्कि राज्य की कानून व्यवस्था के लिए भी खतरा उत्पन्न कर सकते हैं। भाना सिद्धू हथियारों के साथ दिखा यह गाना 3 मिनट 7 सेकेंड का है। वीडियो में पंजाबी मॉडल और खुद को समाज सेवक बताने वाले भाना सिद्धू को हथियारों के साथ एक्टिंग करते हुए दिखाया गया है, इससे युवाओं पर नकारात्मक असर डाल सकता है। गाने के बोल हैं- “बिगड़ी मंढिर दिया भाजड़ा पवांदी, 1980 दी जम्मी 315”, जिसका मतलब है दुश्मनों को भगाने वाली 1980 में बनी गन 315। इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 3.9 मिलियन बार लोग इसे देख चुके है। पहले धमकियां आई थी सिंगर को सिंगर आर नेत युवाओं में काफी फेमस है। उसका लिखने व गाने का स्टाइल थोड़ा अलग है। जिसकी वजह से उनके साथ कई बार यह विवाद हो चुका है। इस वजह से वह गैंगस्टरों के निशाने पर भी रहता है। करीब 11 महीने पहले उसे रंगदारी के लिए कॉल आई थी। करीब एक एक करोड़ रुपए मांगे गए थे। कॉल आतंकी रिंदा और लॉरेंस के नाम पर दी गई थी। इस मामल में पुलिस को शिकायत भी हुई थी। कॉल यूके नंबर से आई थी। CM मान की कैंपेन में शामिल था गान बता दें कि पंजाब के सीएम भगवंत मान और आप नेताओं की ज्यादातर कैंपेन में पंजाबी सिंगर आर नेत के गाने को इस्तेमाल किया गया है। जिसके बोल हैं कि तेरे यार नूं दबण नूं फिरदे सी, बर दबदा कित्थे आ। इसका मतलब है कि तेरे यार को दबाने की कोशिश कर रहे थे, मगर मैं दबने से रहा। इस गाने पर सीएम मान की प्रमुख तौर पर कई कैंपेन टिकी रहीं। Post navigation गायक रवि त्रिपाठी ने बताए इंडस्ट्री के दिलचस्प किस्से:बोले-6000 से ज्यादा लाइव शो किए, ‘संत तुकाराम’ से नई पहचान शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा पर 60 करोड़ रुपए ठगी का आरोप:बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है मामला