राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से अजमेर जिला मुख्यालय पर एनालिस्ट कम प्रोग्रामर/उप निदेशक परीक्षा-2024 का आयोजन 20 अगस्त 2025 को किया जाएगा। सुबह 10 से 12 बजे तक प्रथम प्रश्नपत्र एवं दोपहर 3 से 5 बजे तक द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हाेगी। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न पत्र हेतु ओएमआर उत्तर पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। परीक्षा के प्रवेश पत्र 17 अगस्त 2025 को आयोग की वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक प्रविष्ट कर डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्रों को डाउनलोड किया जा सकता है। एक घंटे पहले मिलेगी एंट्री फोटो सहित पहचान जरूरी बहकावे में नहीं आए, करें कॉन्टैक्ट Post navigation सरकारी नौकरी:बिहार स्वास्थ्य विभाग में 220 पदों पर भर्ती; आज से आवेदन शुरू, एज लिमिट 42 साल सरकारी नौकरी:बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 500 पदों पर भर्ती; एज लिमिट 35 साल, सैलरी 93 हजार से ज्यादा