महावतार-सिनेमैटिक-यूनिवर्स-पर-लाइव-फिल्म-बनने-पर-डायरेक्टर-बोले:ऋतिक-रोशन-को अर्धनारीश्वर-और-विजय-सेतुपति-को  हिरण्यकश्यप-का-रोल-दूंगा

अगर ’महावतार नरसिम्हा’ और बाकी यूनिवर्स को एनिमेटेड की बजाय पूरी तरह से लाइव एक्शन फिल्म के तौर पर बनाना चाहे तो किन लोगों को कास्ट करना चाहेंगे? इस सवाल के जवाब में डायरेक्टर अश्विन कुमार ने कहा- डिजिटल में ये फिल्में तो एनिमेटेड ही होंगी। फिर भी अगर भगवान नरसिम्हा पर कभी लाइव एक्शन फिल्म बने तो हिरण्यकश्यप के रोल के लिए विजय सेतुपति हो सकते हैं जब अश्विन कुमार से पूछा गया कि अगर अर्धनारीश्वर पर फिल्म बनाए तो कौन स्टार इस किरदार को निभा सकता है? इस सवाल के जवाब में अश्विन कुमार कहा- अर्धनारीश्वर के रोल में ऋतिक रोशन हो सकते हैं बता दें कि महावतार नरसिम्हा 25 जुलाई 2025 को 2डी और 3डी में रिलीज हुई है। अभी भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। अपनी शानदार सफलता जारी रखते हुए फिल्म ने भारतीय एनिमेशन के लिए नए मानक स्थापित कर दिए हैं।