मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग ने गुरुवार को वर्ष 2024 और 2025 के लिए देश के 8 प्रमुख राष्ट्रीय सम्मानों की घोषणा की। इसमें फिल्म, संगीत, तकनीक, हिंदी साहित्य और सामाजिक सेवा से जुड़ी विभूतियों और संस्थाओं को चयनित किया गया है। यह सम्मान राज्य की ओर से देश और विदेश में कला, भाषा और समाज के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को दिया जाता है। इस बार प्रतिष्ठित राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान वर्ष 2024 में गीत लेखन के लिए प्रख्यात गीतकार और सेंसर बोर्ड प्रमुख प्रसून जोशी और वर्ष 2025 में निर्देशन के लिए चर्चित फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली को दिया जाएगा। वहीं राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान वर्ष 2024 लोकप्रिय संगीतकार जोड़ी शंकर-एहसान-लॉय और वर्ष 2025 का सम्मान सुरों के सम्राट सोनू निगम को मिलेगा। यह रहेंगे आयोजन के प्रमुख स्थल 2024 के लिए घोषित सम्मान 2025 के लिए घोषित सम्मान सम्मानों के उद्देश्य और विशेषता इन सम्मानों का उद्देश्य भारतीय भाषाओं, विशेषकर हिंदी और भारतीय संस्कृति को सशक्त करना है। किशोर कुमार व लता मंगेशकर जैसे दिग्गज कलाकारों के नाम पर दिए जाने वाले पुरस्कार सृजनात्मकता और कलात्मक उत्कृष्टता के प्रतीक माने जाते हैं। फादर कामिल बुल्के और निर्मल वर्मा सम्मान विदेशी मूल के या प्रवासी भारतीयों को दिया जाता है, जिन्होंने विदेशों में हिंदी के प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभाई है। वहीं, सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान डिजिटल युग में हिंदी की तकनीकी यात्रा को बढ़ावा देने वालों को प्रोत्साहित करता है। Post navigation एलनाज नौरोजी ने Bigg Boss 19 का ऑफर किया रिजेक्ट:सलमान खान के शो में शामिल होने के लिए मिले रहे थे 6 करोड़ रुपए पति फहाद अहमद को छपरी कहने पर भड़कीं स्वरा भास्कर:यूजर को फटकार लगाते हुए बताया मूर्ख, बोलीं- आप जातिवादी कचरा दिमाग वाले हैं