कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में स्थित भारत के कॉमेडी स्टार कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर फिर से फायरिंग की गई। एक महीने में दूसरी बार फायरिंग हुई है। घटना के वक्त कैफे बंद था। फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस और गोल्डी ढिल्लों ने ली है। इसको लेकर गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाली है। सरे पुलिस के अनुसार यह फायरिंग बीती रात हुई। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन कैफे की इमारत को नुकसान पहुंचा है। इससे पहले जुलाई में भी कैफे को निशाना बनाया गया था। सोशल मीडिया पर गोल्डी ढिल्लों की पोस्ट… हम खबर अपडेट कर रहे हैं… Post navigation हिसार की इंटरनेशनल रेसलर पूजा की बिजनेसमैन से सगाई:ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट को हरा चुकीं; ‘दंगल’ में बबीता फोगाट का रोल ठुकराया बॉयफ्रेंड के टॉर्चर से सुसाइड का सोचा:बोल्ड सीन करने पर सेक्स सिंबल का मिला टैग; ‘आश्रम’ से बनीं स्टार, अब ‘जपनाम’ से होती है पहचान