हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर एक बार फिर एक युवक ने बदसलूकी करने के आरोप लगाए हैं। सोनीपत में एक कार्यक्रम के दौरान युवक ने अपने भाइयों से वीडियो कॉल पर मासूम शर्मा की बात करवाने की कोशिश की। तभी मासूम ने फोन हटवा दिया और उंगली दिखाते युवक को गाली दी। युवक ने पूरी घटना का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर जारी किया। हालांकि बाद में उसे प्राइवेट कर दिया। दिनेश बॉक्सर सोनीपत जिले के आहुलाना गांव के रहने वाले हैं। 2020 में उन्होंने राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी के टिकट पर बरोदा उपचुनाव लड़ा था। इस घटना के बाद दिनेश ने एक और वीडियो जारी कर कहा कि समाज ने मासूम को इज्जत दी, लेकिन उसे इज्जत हजम नहीं हुई। वह हर समय नशे में रहा था। वह सिद्धू मूसेवाला बनने की कोशिश कर रहा है। जब इस मामले में मासूम शर्मा से बात करने की कोशिश की तो उनके PA दीपक ने कहा कि वह आउट ऑफ कंट्री हैं। जबकि, मासूम के बड़े भाई विकास ने कहा कि दिनेश नाम का व्यक्ति सोशल मीडिया पर धमकी दे रहा है। मासूम आगे बढ़ रहा है तो कुछ लोगों को यह हजम नहीं हो रहा। जो कभी साथ होते थे, आज गाली निकाल रहे हैं। दिनेश बॉक्सर की मासूम शर्मा पर अहम बातें… मासूम ने स्टेज पर फोटो खिंचाने आए फैन को गाली दी थी इससे पहले, गुरुग्राम के सेक्टर-29 में जिमखाना क्लब में 22 मार्च को सिंगर मासूम शर्मा का शो था। तभी प्रवेश बाघोरिया नाम का युवक स्टेज पर फोटो खिंचाने के लिए मासूम शर्मा के पास गया। जब उसने मासूम के साथ सेल्फी लेने की कोशिश की तो मासूम शर्मा ने कॉलर पकड़कर धक्का देते हुए उसे गालियां दीं। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया था। इसके बाद युवक ने मासूम शर्मा के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को शिकायत भी दी। विवाद हुआ तो मासूम शर्मा ने कहा कि मैंने किसी फैन को गाली नहीं दी, बल्कि साउंड वाले को दी थी, क्योंकि उसकी वजह से उनका कॉन्सर्ट खराब हो रहा था। वह जो बंदा फोटो लेने आ रहा था, उसने 3 बार पहले फोटो ले ली थी। इसलिए, मैंने उसे गाली दी। कुछ दिन बाद मासूम शर्मा प्रवेश के घर पहुंचे और अपनी गलती स्वीकार करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। तब मासूम ने कहा था कि मैं नहीं चाहता कि मेरे और फैन के बीच कोई मनमुटाव रहे। ————————— ये खबर भी पढ़ें :- सिंगर मासूम शर्मा की हरियाणा सरकार को खुली चुनौती:बोले- जो गाने बैन किए, पब्लिक डिमांड पर वो गाऊंगा, कानूनन इन पर रोक नहीं हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने कहा कि मैं अपने बैन हुए गाने कार्यक्रमों में गाऊंगा। कानून की नजर में अभी मेरे गाने बैन नहीं हैं। इन्हें केवल यूट्यूब पर बैन किया गया है। अगर कहीं भी लाइव शो होता है और पब्लिक की डिमांड आती है तो मैं बैन गाने गाता रहूंगा। पब्लिक जो सुनना चाहेगी, वही गाऊंगा। देश में कहीं पर भी कार्यक्रम होगा तो मैं बैन गाने परफॉर्म करता रहूंगा। पढ़ें पूरी खबर… Post navigation फिल्म देखकर रो पड़े मिल्खा सिंह,:‘भाग मिल्खा भाग’ के लिए सिर्फ 1 रुपया लिया, फरहान के ट्रांसफॉर्मेशन पर बेटी बोलीं- ये तो पापा हैं MeToo के बाद मैंने कन्नड़ इंडस्ट्री में काम नहीं किया:अपूर्वा अरोड़ा बोलीं- अलग-अलग इंडस्ट्री में काम करके मुझे एक नया नजरिया मिला