आजादी के 75 साल बाद भी बैतूल जिले के बुरहानपुर गांव में बिजली नहीं पहुंची है, जिससे नलजल योजना पूरी तरह ठप पड़ी है। इस मुद्दे को लेकर मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि भैंसदेही ब्लॉक की ग्राम पंचायत बानूर के महाराष्ट्र सीमावर्ती गांव बुरहानपुर में सौ से ज्यादा घर हैं, लेकिन अब तक बिजली नहीं पहुंच पाई। गांव में पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है, लेकिन बिजली न होने से नलजल योजना शुरू नहीं हो सकी। वादा किया, पर काम नहीं हुआ ग्रामीणों का आरोप है कि विधायकों और सांसदों ने कई बार बिजली और सड़क का आश्वासन दिया, लेकिन आज तक कोई काम नहीं हुआ। चुनाव बहिष्कार की चेतावनी पर भी प्रशासन ने समाधान का वादा किया था, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। कांग्रेस नेताओं और ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल बिजली उपलब्ध कराने की मांग की है। इस ज्ञापन की प्रतिलिपि राज्यपाल, मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग को भी भेजी गई है। Post navigation Chief of Defence Staff to leave for Australia today बालाघाट में दो सहकारी समितियों में ईओडब्ल्यू का छापा:धान खरीदी में गड़बड़ी की शिकायत पर की जांच, दस्तावेज देखे