श्योपुर में अगरा पुलिस ने सोमवार को ट्रैक्टर और कटर चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी का सोनालिका ट्रैक्टर, कटर मशीन और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की गई है। एसडीओपी राघवेंद्र सिंह तोमर के अनुसार, यह मामला 1 मार्च का है। मुरैना जिले के हटीपुरा निवासी रामवीर धाकड़ अपना ट्रैक्टर और कटर मशीन लेकर ऊमरीकला गांव में अपने रिश्तेदार लवकुश के यहां आए थे। रात में अज्ञात चोरों ने ट्रैक्टर और कटर मशीन चुरा ली। पुलिस ने इन्हें पकड़ा थाना प्रभारी ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसके बाद नहरखेड़ा थाना गसवानी के बीरवल उर्फ छोटू और उमरीकला निवासी सतेंद्र उर्फ कल्ला धाकड़ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, इस वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी महेंद्र धाकड़, सउनि दिलीप धाकड़, आरक्षक लोकेंद्र विमल, रमाकांत चतुर्वेदी और मलखान शामिल रहे।