खंडवा में भारतीय किसान संघ ने मांगों को लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन अपर कलेक्टर काशीराम बडौले को सौंपा गया। इसके साथ ही, संगठन ने पुरानी अनाज मंडी में एक बैठक भी आयोजित की, जिसमें भारतीय किसान संघ के स्थापना दिवस पर चर्चा की गई। स्थापना दिवस की तैयारी बैठक में बताया गया कि 4 मार्च को 230 ग्राम समितियों में भारतीय किसान संघ का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान संघ के संघर्ष, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। भारतीय किसान संघ ने ज्ञापन के जरिए ये मांगे रखी- इस दौरान भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी रेवाराम भाईड़िया, धर्मचंद गुर्जर, राधेश्याम चाचारिया, सुभाष पटेल, कोमल पटेल, ताराचंद पाटिल, श्यामलाल पंवार, हेमेंद्र मीणा, संदीपसिंह सोलंकी, शैलेंद्रसिंह, अभिषेक गंगराड़े, उमेश पटेल, बंसीलाल कुशवाह सहित ग्राम और तहसील के अध्यक्ष, मंत्री मौजूद थे। Post navigation छिंदवाड़ा सासंद के बयान का विरोध, सड़क पर उतरी कांग्रेस:एसपी को ज्ञापन दिया; पुतला जलाकर बोले- माफी मांगे बंटी साहू One dead, several injured as car rams into crowd in Germany’s Mannheim; ‘life-threatening situation’ declared in area