जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत में बरती जा रही लापरवाही के मामले में कलेक्टर ने सख्त कदम उठाए हैं। सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के बाद कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने सोमवार को मौके का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने पलेरा विकासखंड के इटायली, कछोरा मुराह बाबा और मगरई गांव का दौरा किया। ग्रामीणों ने उन्हें नल जल योजना से पानी नहीं मिलने और सड़कों की खराब स्थिति के बारे में बताया। निरीक्षण में शिकायतें सही पाई गईं। कलेक्टर ने कहा कि कई जगह ठेकेदारों ने समय सीमा में काम पूरा नहीं किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तय समय में काम पूरा नहीं हुआ तो ठेकेदारों का भुगतान रोक दिया जाएगा। साथ ही खराब सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जतारा एसडीएम शैलेंद्र सिंह, तहसीलदार डॉ. अवंतिका तिवारी, पीएचई विभाग के अधिकारी और जनपद पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने बताया कि जहां नल जल योजना अधूरी है, वहां की समीक्षा की जा रही है। Post navigation ग्वालियर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार:मंत्री प्रहलाद पटेल के भीख मांगने वाले बयान पर कहा- रावण का घमंड भी खत्म हुआ था Ajay Seth Assigned As Revenue Secretary GoI