बालाघाट के लामता तहसील के मोंगराटोला निवासी गंगाराम पंचेश्वर (32) का शव रविवार को सिवनी और बालाघाट की नदियों के संगम से बरामद किया गया। गंगाराम 28 फरवरी को नाव से नदी पार कर रहा था। इसी दौरान नाव पलटने से वह डूब गया था। गंगाराम की सिवनी जिले के उगली क्षेत्र में सरेखा में मोटर वाइंडिंग की दुकान थी। वह रोजाना नाव से आना-जाना करते थे। घटना वाले दिन दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी दुकान जाने के लिए निकले थे। नाव में उनके अलावा नाव चालक समेत 4 लोग और 2 बाइक सवार थे। सिवनी की हिर्री नदी और बालाघाट की वैनगंगा नदी के संगम घाट पर नाव डूब गई। नाव चालक और दो अन्य लोग तैरकर बाहर निकल गए। गंगाराम और दोनों मोटरसाइकिल नदी में डूब गए। नाविक ने तुरंत गंगाराम के परिजनों को फोन कर सूचना दी। तीसरे दिन मिला शव परिजनों ने लामता और उगली थाने में सूचना दी। रेस्क्यू टीम ने दोनों बाइक और नाव को तो निकाल लिया, लेकिन गंगाराम का पता नहीं चल सका। शुक्रवार और शनिवार को तलाशी अभियान चलाया गया। रविवार को सिवनी SDERF की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद शव को बरामद किया। Post navigation नरसिंहपुर में चने की फसल चोरी, किसान परेशान:माल्हनवाड़ा में खेत से 3 एकड़ की कटी फसल गायब; CCTV में दिखे चोर हरदा में सोमवार को तीन घंटे रहेगी बिजली कटौती:सुबह 8 से 11 बजे तक सप्लाई बंद; ग्वालनगर और गुर्जर बोर्डिंग फीडर पर होगा मेंटेनेंस काम