इंदौर के पालदा स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर का वार्षिक भंडारा मंगलवार शाम 7 बजे से शुरू होगा। महाशिवरात्रि के अवसर पर मालवा कला अकादमी द्वारा पिछले 32 वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है। इस बार 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद का आयोजन होगा। भानपुरा पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने रविवार को भंडारे का निमंत्रण पत्र स्वीकार किया। इस दौरान अखंड धाम के महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी चेतन स्वरूप, संत राजानंद और समाजसेवी हरि अग्रवाल मौजूद थे। कार्यक्रम में गजासीन शनि मंदिर के महामंडलेश्वर दादू महाराज, केवड़ेश्वर आश्रम के महामंडलेश्वर धर्मेन्द्र पुरी महाराज और सदगुरु अण्णा महाराज भी शामिल होंगे। मालवा कला अकादमी के अध्यक्ष मनोज वर्मा के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत सुबह अभिषेक से होगी। दोपहर एक बजे यज्ञ और हवन की पूर्णाहुति होगी। भंडारे की तैयारियां 3 मार्च से शुरू हो जाएंगी। प्रसाद बनाने के लिए 75 रसोइयों और हलवाइयों की टीम लगाई गई है। एक साथ 20-25 पंगत लगेंगी, जिसमें 5000 लोग भोजन कर सकेंगे। अकादमी के 200 सदस्य सेवा कार्य में जुटेंगे। मंदिर को आकर्षक विद्युत और पुष्प सज्जा से सजाया जाएगा। Post navigation Dak Prescott and fiancee Sarah Jane Ramos share a heartwarming family moment with their daughter amid NFL announcements राजगढ़ एसपी ने खुद को बताया प्रशासन का हनुमान:अपराधियों को दी सुधरने की चेतावनी, कहा- भगवान हनुमान भी पुलिस की तरह थे