हरियाणा के यूट्यूबर अरमान मलिक की पत्नी एवं बिग बॉस OTT सीजन 3 में दिखी पायल मलिक ने पटियाला स्थित काली माता मंदिर में पहुंचकर माफी मांगी। पायल ने हाल ही में मां काली के वेश में एक वीडियो बनाई थी, जिसे लेकर धार्मिक संगठन भड़क गए थे। उन्होंने मोहाली के जीरकपुर थाने में शिकायत दी थी। इसके बाद मंगलवार को पायल और उसके पति काली माता मंदिर पहुंचे। वहां पर पहले ही मंदिर कमेटी और धार्मिक संगठनों के मेंबर मौजूद थे। इसके बाद इस बारे में सवाल जवाब शुरू हुए। पायल ने माफी मांगते हुए कहा कि किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करने की उनकी सोच नहीं थी। भविष्य में दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगी। अब पढ़िए पायल मलिक ने क्या कहा…