इंदौर नगर निगम ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर के प्रमुख मार्ग एबी रोड पर स्थित विभिन्न चौराहों को आईटीएमएस (ITMS) सिंक्रोनाइज्ड ग्रीन कॉरिडोर के रूप में विकसित किया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव और आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर यह महत्वपूर्ण पहल की गई है, जिससे नगर के ट्रैफिक को ज्यादा सुगम और व्यवस्थित बनाया जा सके। स्कीम नंबर 78 चौराहे से लेकर नवलखा चौराहे तक के प्रमुख चौराहों को इस योजना में शामिल किए गए हैं। हर सिग्नल मिल सकेगा ग्रीन इस पहल के तहत ट्रैफिक को एक साथ समन्वित किया है, जिससे वाहन चालकों को निर्धारित गति में चलने पर बिना किसी अवरोध के कॉरिडोर के प्रत्येक चौराहे पर ग्रीन सिग्नल मिल सकेगा। इससे न केवल ट्रैवल में लगने वाला समय कम होगा बल्कि ईधन की भी बचत होगी और प्रदूषण में भी कमी आएगी। ग्रीन कॉरिडोर से होगा फायदा लोगों को मिलेगी सुविधा इस परियोजना के तहत मॉडर्न इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) का उपयोग किया गया है, जो ट्रैफिक लाइट्स को एक निश्चित समयानुसार सिंक्रोनाइज्ड करता है। इसके माध्यम से शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की गति को सुचारू रूप से बनाए रखने में सहायता मिलेगी। इंदौर नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट टीम द्वारा यह पहल शहरवासियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए की गई है। इन चौराहों को किया शामिल इन चौराहों को ITMS तकनीक से जोड़ते हुए ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण किया गया है। Post navigation विदिशा में बुजुर्ग से मोबाइल छीनकर भागा युवक:कॉल करने के बहाने फोन मांगा, फिर भाग निकला; CCTV में कैद हुई घटना तहसीलदार को सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली जमानत:कोर्ट ने जमानत के लिए कहा रेगुलर कोर्ट में जाएं, अब तहसीलदार पर गिरफ्तारी का संकट