इंदौर के राजेन्द्र नगर इलाके में बाइक सवार पति-पत्नी ट्रक के नीचे फंस गए। करीब 30 मिनट तक वह ट्रक के नींचे दबे रहे। क्रेन से ट्रक को उठाकर उन्हें और बाइक को निकाला। भाई-भाभी की हालत देखकर छोटा भाई मौके पर ही बेहोश हो गया। दंपती गंभीर हालत में है, दोनों का निजी अस्पताल के आईसीयू में उपचार चल रहा है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। राजेन्द्र नगर पुलिस ने बताया घटना रविवार दोपहर करीब 2 बजे रेलवे ब्रिज के पास हुंडई शोरूम के एयू सिनेमा के सामने हुई। पीथमपुर निवासी राजेश भोसले और उनकी पत्नी अनिता भोसले नई कार लेने के लिए भंवरकुआं शोरूम के लिए निकले थे। राजेश ने अपनी बाइक ट्रक को ओवरटेक करते हुए रास्ते में जा रहे ट्रक से आगे निकाली। दोनों वहां पड़ी गिट्टी पर स्लीप हो गए। इसके बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक सहित दंपती को चपेट में ले लिया। भाई-भाभी की हालत देख हुए बेहोश घटना के समय राजेश के पीछे छोटे भाई गणेश भोसले और भतीजे गौरव भी अपनी बाइक से आ रहे थे। उन्होंने जब हादसा देखा तो भाई और भाभी को देखकर वह बेहोश हो गए। कुछ देर बाद जब उन्हें होश आया तो उन्होंने लोगो को बताया कि दोनों उनके भैया और भाभी हैं। दंपती के भतीजे गौरव ने बताया कि वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उनके बडे़ पिता राजेश और बडी मां अनिता दोनों सरकारी टीचर है। उनके तीन बच्चे हैं। Post navigation इंदौर में देहदान-अंगदान दिवस पर विशेष कार्यक्रम:केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर की मौजूदगी में 20वां दधीचि सम्मान समारोह संपन्न ‘India controlled middle phase better’: Kiwi skipper Mitchell Santner after 44-run loss