रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म रामायण इन दिनों चर्चा में हैं। हालांकि एक समय ऐसा था जब रणबीर कपूर से सालों पहले सलमान खान फिल्म रामायण में भगवान श्री राम की भूमिका निभाने वाले थे। उन्होंने इस रोल की तैयारी भी शुरू कर दी थी, लेकिन सोहेल खान और पूजा भट्ट के अफेयर के चलते फिल्म को बंद करना पड़ा था। हाल ही में आई टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में फिल्म से जुड़े इनसाइडर के हवाले से बताया गया है कि 90 के दशक में सोहेल खान ने फिल्म रामायण अनाउंस की थी। उन्होंने 1997 की फिल्म औजार से बतौर डायरेक्टर करियर की शुरुआत की थी। इससे पहले वो रामायण बनाने वाले थे, जिसमें सलमान खान को भगवान श्री राम और सोनाली बेंद्रे को माता सीता का रोल दिया गया था। कुछ समय बाद एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर पूजा भट्ट भी फिल्म के प्रोडक्शन से जुड़ीं। फिल्म की 40 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी थी और सलमान ने फिल्म का प्रमोशन भी शुरू कर दिया था। इसी बीच सेट पर सोहेल खान और पूजा भट्ट की नजदीकियां बढ़ने लगीं। पूजा इस रिश्ते में संजीदा थीं। साल 1995 में पूजा भट्ट ने स्टारडस्ट मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वो और सोहेल शादी पर बात कर रहे हैं। पूजा ने सोहेल के परिवार से भी मुलाकात की थी। पूजा ने कहा था कि वो अपना फ्यूचर साथ देखते हैं, वो शादी के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन इससे पहले सोहेल अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं। जल्द ही ये खबर सोहेल के पिता सलीम खान तक पहुंच गई। वो इस रिश्ते के खिलाफ थे। उन्होंने सोहेल को ये रिश्ता खत्म करने के लिए कहा। बात इतनी बिगड़ गई कि पूजा भट्ट ने गुस्से में फिल्म छोड़ दी और फिल्म का प्रोडक्शन बंद हो गया। सलमान खान ने मामला सुधारने की कोशिश की, लेकिन उनकी हर कोशिश नाकाम रही। यही वजह रही कि 40 प्रतिशत बनने के बाद ही फिल्म रामायण बंद कर दी गई। अब सालों बाद इसी टाइटल पर फिल्म रामायण बन रही है, जिसमें रणबीर कपूर और साई पल्लवी लीड रोल में हैं। सलमान खान भले ही फिल्म रामायण नहीं कर सके, हालांकि फिल्म अंदाज अपना अपना के एक सीन के लिए वो भगवान राम के गेटअप में नजर आ चुके हैं। Post navigation शाहरुख खान को किंग के सेट पर नहीं लगी चोट:करीबी सूत्र बोले- खबरें अफवाह, ममता बनर्जी ने कहा था- भाई शाहरुख के लिए चिंतित हूं हरियाणवी डांसर के पति ने VIDEO जारी किया:बोला- नारनौल थाने में उसने मुझे पीटा; सपना का दावा- SHO के कहने पर थप्पड़ मारे